शाओमी रेडमी 3एस प्राइम की बिक्री आज से शुरू

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 9 अगस्त 2016 09:43 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 3एस प्राइम फोन में रेडमी 3एस से ज्यादा मेमोरी और स्टोरेज है
  • इसके अलावा इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है
  • यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट व मीडॉटकॉम पर उपलब्ध होगा
शाओमी रेडमी 3एस प्राइम की बिक्री आज भारत में शुरू होगी। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे से यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है।

शाओमी रेडमी 3एस प्राइम को भारत में इसी महीने शाओमी रेडमी 3एस के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि शाओमी के ये दोनों स्मार्टफोन पहले फोन हैं जो पूरी तरह से 'मेड इन इंडिया' होंगे। शाओमी ने यह भी बताया कि 6,999 रुपये वाले रेडमी 3एस की बिक्री रेडमी 3एस की बिक्री के एक हफ्ते बाद शुरू होगी।

शाओमी रेडमी 3एस प्राइम के स्पेसिफिकेशन लगभग रेडमी 3एस जैसे ही हैं। इसमें कुछ बड़े फर्क ही हैं। रेडमी 3एस प्राइम में जहां 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है तो रेडमी 3एस 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा रेडमी 3एस प्राइम में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। दोनों में मुख्य फर्क कीमत का भी है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो रेडमी 3एस प्राइम में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 1.1 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। चीन की इस कंपनी ने दावा किया है कि रेडमी 3एस हैंडसेट स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट से लैस पहला स्मार्टफोन है। 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 6.09 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 7.5 पर चलेगा।
Advertisement

स्मार्टफोन में फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा एफ/2.0 अपर्चर, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है और इससे भी 1080 पिक्सल का वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है।
Advertisement


स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डुअल सिम हैंडेसट (माइक्रो + नैनो) हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। इसका मतलब है कि दूसरा सिम कार्ड स्लॉट माइक्रोएसडी स्लॉट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर की बात करें तो हैंडसेट 4जी, वाई-फाई, जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी से लैस है। रेडमी 3 की तरह इस हैंडसेट में 4100 एमएएच की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 144 ग्राम। शाओमी रेडमी 3एस हैंडसेट ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.