शाओमी रेडमी 3एस स्मार्टफोन की पहली सेल आज

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अगस्त 2016 12:04 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 3एस की पहली सेल 12 बजे आयोजित होगी
  • रेडमी 3एस प्राइम भी सेल में उपलब्ध होगा
  • रेडमी 3एस हैंडसेट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है
शाओमी रेडमी 3एस स्मार्टफोन आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com और रिटेल वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बुधवार को दोपहर 12 बजे से ओपन सेल में मिलेगा। 6,999 रुपये वाला रेडमी 3एस कंपनी के रेडमी 3एस प्राइम हैंडसेट का सबसे सस्ता वर्ज़न है। याद रहे कि रेडमी 3एस प्राइम की पहली सेल पिछले हफ्ते ही आयोजित की गई थी। बुधवार की सेल में भी यह हैंडसेट 8,999 रुपये में मिलेगा।

(जानें: शाओमी रेडमी 3एस बनाम रेडमी 3एस प्राइम)

3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले शाओमी रेडमी 3एस प्राइम की तुलना में शाओमी रेडमी 3एस 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज के साथ आता है। रेडमी 3एस प्राइम में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है जो रेडमी 3एस का हिस्सा नहीं है। दोनों ही हैंडसेट की सबसे अहम खासियत में 4100 एमएएच की बड़ी बैटरी है।


शाओमी ने जानकारी दी है कि पिछले हफ्ते आयोजित पहली सेल में मात्र 8 मिनट के अंदर शाओमी रेडमी 3एस प्राइम के 90 हजार यूनिट बिके थे। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने कहा था, "हमने पहली बार बिना रजिस्ट्रेशन सेल आयोजित की। हम पहले से आश्वस्त थे क्योंकि हमारे पास स्टॉक में 90,000 से ज्यादा यूनिट उपलब्ध थे।" बुधवार की सेल में दोनों ही स्मार्टफोन के कितने यूनिट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

शाओमी रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम के अन्य स्पेसिफिकेशन में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट, एड्रेनो 505 जीपीयू, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4जी कनेक्टिविटी, वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर और एंड्रॉयड 6.0 पर आधारित मीयूआई 7.5 शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.