सस्ता हुआ Xiaomi Redmi 2, अब 5,999 रुपये में मिलेगा

सस्ता हुआ Xiaomi Redmi 2, अब 5,999 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
शाओमी इंडिया (Xiaomi India) ने अपने बजट स्मार्टफोन रेडमी 2 (Redmi 2) की कीमत में कटौती का ऐलान कर दिया है। अब यह हैंडसेट अपने लॉन्च प्राइस से 1,000 रुपये सस्ता हो गया है।

शाओमी रेडमी 2 (Xiaomi Redmi 2) अपनी नई कीमत 5,999 रुपये में मंगलवार से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर (Mi.com) के अलावा फ्लिपकार्ट (Flipkart), अमेज़न (Amazon) और स्नैपडील (Snapdeal) पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट को मोबाइल स्टोर (Mobile Store) और एयरटेल (Airtel) रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।

आपको याद होगा कि Xiaomi India ने Redmi 2 को 6,999 रुपये में लॉन्च किया था और यह स्मार्टफोन पहली बार 24 मार्च को फ्लैश सेल पर गया।

दाम में कटौती की घोषणा करते हुए Xiaomi India ने बयान जारी करके कहा, "कम प्रोडक्शन कीमत के कारण हम Redmi 2 के दाम में कटौती कर पा रहे हैं और यह Mi फैन्स के लिए फायदे का सौदा है।"

इस कटौती को लेकर कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे, क्योंकि Redmi Note 4G अब 7,999 रुपये में उपलब्ध है और इसका असर Redmi 2 के सेल पर भी पड़ता। उम्मीद जताई जा रही है कि इस कटौती के बाद Xiaomi Redmi 2 को लेकर बाजार में खासा उत्साह को देखने को मिल सकता है।

हालांकि, यह हैंडसेट 8,000 रुपये से कम की कीमत वाले प्राइस सेगमेंट के अन्य डिवाइस की तुलना में कैसा परफॉर्म करेगा, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय हैंडसेट है। Xiaomi Redmi 2 में 4।7 इंच का एचडी IPS (720x1280 pixels) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 312ppi। एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) पर चलने वाले इस हैंडसेट में कंपनी ने अपने MIUI 6 स्किन का इस्तेमाल किया है। Redmi 2 runs में 64-bit 1.2GHz Qualcomm Snapdragon 410 (Cortex-A53) प्रोसेसर है और साथ में है 1GB का रैम (RAM)। प्रोसेसर के साथ Adreno 306 GPU इंटिग्रेटेड है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस डिवाइस में 2200mAh की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »