Xiaomi जनवरी में लॉन्च करेगी 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन

Xiaomi अगले साल कुछ ऐसा करने वाली है जो कई दिनों तक सुर्खियों का हिस्सा रहेगा। कंपनी की एक 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2018 19:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के प्रेसिडेंट लिन बिन ने एक तस्वीर शेयर करके दी यह जानकारी
  • इस फोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होने की संभावना
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर में 48 मेगापिक्सल के कैमरे के लिए सपोर्ट मौज़ूद
Xiaomi अगले साल कुछ ऐसा करने वाली है जो कई दिनों तक सुर्खियों का हिस्सा रहेगा। कंपनी की एक 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना है। Xiaomi के प्रेसिडेंट लिन बिन ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक तस्वीर साझा करके इस योजना का खुलासा किया है। अक्टूबर में आयोजित Qualcomm 4G/5G समिट में शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने कहा था कि कंपनी अगले साल स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर वाला एक नया फोन लॉन्च करेगी और यह नया प्रोसेसर 48 मेगापिक्सल के सेंसर को सपोर्ट भी करता है। संभव है कि मनु कुमार जैन और लिन बिन एक हीस्मार्टफोन की बात कर रहे हैं। कयासों का बाज़ार गर्म है कि शाओमी स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल सेंसर वाला स्मार्टफोन लाएगी।

लिन बिन ने वीबो पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें स्मार्टफोन का एक हिस्सा ही नज़र आ रहा है। फोटो से साफ है कि रियर लेंस 48 मेगापिक्सल का है। इस पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा है कि वह इस फोन की टेस्टिंग पिछले कुछ हफ्तों से कर रहे हैं और इसे जनवरी में पेश किया जाएगा। इस फोन का नाम क्या है? इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाया है। लेकिन लॉन्च करीब आने पर फोन के बारे में और जानकारी आने की उम्मीद है।
Advertisement

जुलाई महीने में Sony ने Sony IMX586 सेंसर लॉन्च किया था। यह प्रभावी तौर पर 48 मेगापिक्सल का है, वो भी 0.8 माइक्रॉन पिक्सल्स के साथ। Sony ने सितंबर महीने से निर्माता कंपनियों को इसका सैंपल भेजना शुरू कर दिया था। संभव है कि शाओमी इसी सेंसर को अपने अगले डिवाइस में इंटीग्रेट करके टेस्ट कर रही हो।

इसके अलावा नए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर भी हो सकता है जिसे क्वालकॉम ने अक्टूबर महीने में हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च किया था। इसे 11एनएम एलपीपी प्रोसेस टेक्नोलॉजी से बनाया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल तक के स्नैपशॉट्स के लिए सपोर्ट है। इसी समिट में मनु कुमार जैन ने कहा था कि कंपनी के नए डिवाइस में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। हो सकता है कि लिन बिन और मनु कुमार जैन एक ही डिवाइस की बात कर रहे हों।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Lin Bin, Snapdragon 675

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.