Oppo, Xiaomi पर भारत में टैक्स चोरी का आरोप, 1,000 करोड़ रुपये का लग सकता है जुर्माना

फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है और अभी तक किसी तरह का अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन आयकर विभाग का यह बयान कहीं न कहीं इशारा देता है कि Xiaomi और Oppo भविष्य में कानूनी कार्रवाई या दंड का सामना कर सकती हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2022 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Oppo, Xiaomi पर लग सकता है 1,000 करोड़ रुपये का जुर्माना
  • आयकर अधिनियम, 1961 का अनुपालन नहीं करने का आरोप
  • 21 दिसंबर को 11 राज्यों में स्थित ऑफिसों में की गई थी छापेमारी

Oppo, Xioami के ऊपर आयकर अधिनियम, 1961 के तहत निर्धारित नियामक आदेश का अनुपालन नहीं करने का आरोप है

भारतीय आयकर विभाग (Income Tax Department) कथित तौर पर चीनी टेक्नोलॉजी दिग्गज व स्मार्टफोन निमार्ता कंपनी Xiaomi और Oppo पर कानून का उल्लंघन करने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा सकता है। बता दें, 21 दिसंबर को दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल समेत कुल 11 राज्यों में आयकर विभाग ने इन कंपनियों के ऑफिस पर छापेमारी की थी। अब, विभाग ने एक बयान के जरिए जानकारी दी है कि हालिया छापेमारी में पता चला है कि इन दोनों बड़ी कंपनियों ने विदेशों में स्थित अपने ग्रुप कंपनियों 'को और उनकी ओर से' किए लेनदेन को रॉयल्टी की प्रकृति में दिखाया है, जो कुल 5,500 करोड़ रुपए से अधिक होते हैं। 

ET की रिपोर्ट के अनुसार, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि "इन कंपनियों [शाओमी, ओप्पो] ने संबद्ध उद्यमों के साथ लेनदेन के लिए आयकर अधिनियम, 1961 के तहत निर्धारित नियामक आदेश का अनुपालन नहीं किया था। इस तरह की चूक उन्हें आयकर अधिनियम 1961 (A) के तहत दंडात्मक कार्रवाई के लिए उत्तरदायी बनाती है। जिसमें 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की सीमा में हो सकती है।"

रिपोर्ट कहती है कि दोनों कंपनियों में से एक ने संबंधित उद्यमों की ओर से पेमेंट करके अपने खर्चों को बढ़ा दिया, जिससे कंपनी के टैक्सेबल प्रॉफिट (लाभ) में कमी आई। इसमें 1,400 करोड़ रुपये से अधिक अमाउंट हो सकता है।

इसके अलावा, विभाग दोनों कंपनियों से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी उधारी को लेकर भी पूछताछ कर रहा है। इन दोनों कंपनियों में से एक ने भारत में स्थित किसी अन्य यूनिट की सर्विस का इस्तेमाल किया, लेकिन सोर्स पर टैक्स कटौती के प्रावधानों का पालन नहीं किया, जो उन्हें टैक्स (TDS) में 300 करोड़ रुपये ($40 मिलियन) के लिए उत्तरदायी बनाता है।
Advertisement

फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है और अभी तक किसी तरह का अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन आयकर विभाग का यह बयान कहीं न कहीं इशारा देता है कि Xiaomi और Oppo भविष्य में कानूनी कार्रवाई या दंड का सामना कर सकती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Xiaomi, Xiaomi IT Raid, Oppo IT Raid
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  2. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  7. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.