12GB रैम से लैस हो सकता है Mi MIX 4, TENAA लिस्टिंग से मिली जानकारी!

यह दो वेरिएंट्स 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस फोन का एक 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा।

12GB रैम से लैस हो सकता है Mi MIX 4, TENAA लिस्टिंग से मिली जानकारी!
ख़ास बातें
  • Mi MIX 4 में मिल सकता है अंडर-डिस्प्ले कैमरा
  • मी मिक्स 4 फोन 6.6 इंच ओलेड डिस्प्ले से लैस हो सकता है
  • फोन में मिल सकता है 120 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट
विज्ञापन
Xiaomi Mi MIX 4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस साल लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी कंपनी द्वारा इस साल की शुरुआत में ही कंफर्म कर दी गई थी। वहीं, लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन दो वेरिएंट के साथ TENAA लिस्टिंग पर लिस्ट हुआ है। बता दें, कुछ दिन पहले ही यह जानकारी सामने आई थी कि मॉडल नंबर M2016118C मी मिक्स 4 से जुड़ा हुआ है। लिस्टिंग के मुताबिक, मी मिक्स 4 स्मार्टफोन 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक के साथ पेश किया जा सकता है।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, M2016118C मॉडल नंबर वाला शाओमी फोन दो वेरिएंट्स में दस्तक दे सकता है। यह दो वेरिएंट्स 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस फोन का एक 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा।
 

Mi MIX 4 specifications (rumored)

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो मी मिक्स 4 फोन 6.6 इंच ओलेड डिस्प्ले से लैस हो सकता है, जिसके किनारे घुमावरदार होंगे। यह कंपनी का पहला इन-डिस्प्ले कैमरा वाला फोन होगा। फोन में फुल-एचडी+ स्क्रीन दी जाएगी और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर या फिर स्नैपड्रैगन 888 प्लस प्रोसेसर से तेज़ हो सकता है। 3सी लिस्टिंग से जानकारी प्राप्त हुई थी कि इस स्मार्टफोन में 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 120 वॉट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही अटकलें यह भी है कि इसमें 70 वॉट या फिर 80 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल Samsung GN1s का होगा। इस फोन का भार 226 ग्राम हो सकता है। खबरों की मानें, तो फोन अगस्त महीने में लॉन्च हो सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi MIX 4, Xiaomi Mi MIX 4, Mi MIX 4 specification

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »