Xiaomi Mi MIX 2s की तस्वीर लीक, दिखने में आईफोन X जैसा

ऐसा लगता है कि शाओमी ने अपनी तीसरी-जेनरेशन वाले मी मिक्स स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया है। इंटरनेट पर लीक हुई एक नई तस्वीर पर भरोसा करें तो अगले मी मिक्स स्मार्टफोन का डिज़ाइन iPhone X की तरह होगा। चीनी ट्वविटर कहे जाने वाली सोशल वेबसाइट वीबो पर एक तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह मी मिक्स 2 स्मार्टफोन का अपग्रेड वेरिएंट शाओमी मी मिक्स 2एस हो सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 नवंबर 2017 14:37 IST
ख़ास बातें
  • मी मिक्स 2 के अपग्रेड वेरिएंट की तस्वीर लीक हुई है
  • शाओमी द्वारा मी मिक्स2एस पर काम करने की ख़बरें हैं
  • फोन का डिज़ाइन ऊपर से आईफोन X जैसा लग रहा है
ऐसा लगता है कि शाओमी ने अपनी तीसरी-जेनरेशन वाले मी मिक्स स्मार्टफोन पर काम करना शुरू कर दिया है। इंटरनेट पर लीक हुई एक नई तस्वीर पर भरोसा करें तो अगले मी मिक्स स्मार्टफोन का डिज़ाइन iPhone X की तरह होगा। चीनी ट्वविटर कहे जाने वाली सोशल वेबसाइट वीबो पर एक तस्वीर को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह मी मिक्स 2 स्मार्टफोन का अपग्रेड वेरिएंट शाओमी मी मिक्स 2एस हो सकता है। साझा की गईं तस्वीरों में कथित हैंडसेट को पूरी तरह देखा जा सकता है और ऊपर की तरफ़ देखने पर फोन की झलक iPhone X की तरह लगती है।

इसके अलावा, लीक हुई तस्वीरों से खुलासा होता है कि अगला मी मिक्स स्मार्टफोन कंपनी की इस सीरीज़ की ख़ासियत बेज़ल लेस डिस्प्ले को बरक़रार रखेगा। हालांकि, ऊपर से आईफोन X की तरह दिख रहा डिवाइस थोड़ा अजीब लगता है। लीक तस्वीरों से संकेत मिलते हैं कि कथित Mi MIX 2s में ऊपर की तरफ़ सेंसर, ईयरपीस और फ्रंट कैमरा होंगे। लेकिन, अभी आने वाले मी मिक्स 2एस हैंडसेट के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है। वीबो पर पोस्ट की गईं लीक तसवीरों को सबसे पहले जीएसएमअरीना ने सार्वजनिक किया।

ऐप्पल ने अपने iPhone X के साथ बेज़ल-लेस डिस्प्ले देने की शुरुआत की है। और सैमसंग गैलेक्सी एस8 व एसेंशियल फोन के साथ दूसरी कंपनियों से भी हम आने वाले स्मार्टफोन में एज-टू-एज डिस्प्ले होने की उम्मीद कर सकते हैं।

चूंकि अभी ये जानकारियां लीक और ख़बरों पर आधारित हैं। इसलिए पाठकों को हमारी सलाह है कि शाओमी मी मिक्स 2एस के बारे में कंपनी द्वारा किसी भी आधिकारिक जानकारी मिलने तक इंतज़ार करें।
Advertisement

चीनी स्मार्टफोन निर्माता का प्रीमियम बेज़ल-लेस स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 अभी भारत सहित कई दूसरे बाज़ारों में खरीदने के लिए उपलब्ध है। शाओमी मी मिक्स 2 की कीमत भारत में 35,999 रुपये है। शाओमी मी मिक्स 2 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 5.99 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है (1080x2160 पिक्सल्स) जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन की डेनसिटी 403 पीपीआई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Xiaomi, Xiaomi Mi MIX 2, Xiaomi Mi MIX 2s

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.