Xiaomi Mi Max 3 के स्पेसिफिकेशन से उठा पर्दा

Xiaomi के सीईओ ली जून ने पहले ही पुष्टि की है कि Xiaomi Mi Max 3 को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से यह स्मार्टफोन पहले भी कई बार सुर्खियों का हिस्सा बन चुका है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 जून 2018 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Max 3 के तीन मॉडल होंगे
  • इसमें 6.9 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले होगा
  • Mi Max 3 को स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया

Xiaomi Mi Max 2 की तस्वीर

Xiaomi के सीईओ ली जून ने पहले ही पुष्टि की है कि Xiaomi Mi Max 3 को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने से यह स्मार्टफोन पहले भी कई बार सुर्खियों का हिस्सा बन चुका है। अब चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA की लिस्टिंग से Xiaomi Mi Max 3 के लगभग सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं, यानी अब कयासों की गुंजाइश बेहद कम रह गई है। वहीं, पुरानी रिपोर्ट में शाओमी मी मैक्स 3 में आइरिस स्कैनर, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और डुअल एसडी कार्ड सपोर्ट होने को लेकर दावे किए गए थे।

TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि Xiaomi Mi Max 3 के तीन मॉडल होंगे- M1804E4C, M1804E4T and M1804E4A । यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा, संभवतः मीयूआई 10 रॉम पर। इसमें 6.9 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला। Xiaomi Mi Max 3 को इस वेबसाइट पर ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। वैसे, पहले इस फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होने के दावे थे।

M1804E4C वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है। वहीं, M1804E4T और M1804E4A मॉडल के कई विकल्प होंगे- 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा सभी वेरिएंट में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद रहेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो TENAA लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि Xiaomi Mi Max 3 में एक 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर होगा। वैसे, लिस्टिंग से पिछले हिस्से पर सिंगल या डबल कैमरा सेटअप को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है। इसके अलावा M1804E4C वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा, जबकि बाकी मॉडल 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस होंगे। शाओमी मी मैक्स 3 में 5400 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी, जो पुरानी रिपोर्ट के दावों से मेल खाती है।
Advertisement

अफसोस कि इस लिस्टिंग में फोन की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इस वजह से हमें मी मैक्स 3 के डिजाइन का कोई अंदाज़ा नहीं मिल सका। पुरानी रिपोर्ट तो यह इशारा करती हैं कि यह वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और आइरिस स्कैनर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Max 3, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.