Xiaomi Mi CC9, Mi CC9e और Mi CC9 Meito Custom Edition होंगे 2 जुलाई को लॉन्च

शाओमी के सीईओ ली जून ने Weibo पर पुष्टि की कि अगले हफ्ते मी सीसी9 सीरीज़ के तीन फोन लॉन्च होंगे- Mi CC9, Mi CC9e और Mi CC9 Meitu Custom Edition।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जून 2019 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Mi CC9 में 6.39 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर हो सकता है
  • Xiaomi Mi CC9 के डार्क ब्लू ग्रेडिएंट पैनल फिनिश की तस्वीरें पहले आईं
  • Xiaomi Mi CC9e की शुरुआती कीमत लगभग 16,100 रुपये हो सकती है
Xiaomi अपनी Mi CC9 सीरीज़ से 2 जुलाई को पर्दा उठाएगी। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस सीरीज़ को लेकर कई टीज़र पोस्टर भी ज़ारी किए हैं। ताज़ा टीज़र से पुष्टि हुई है कि कंपनी Mi CC9 फोन के तीन वेरिएंट लाएगी। वहीं, मी सीसी9 में 8 जीबी रैम होगा और यह 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा CC9 Meitu Custom Edition के रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी साझा की गई है।

शाओमी के सीईओ ली जून ने Weibo पर पुष्टि की कि अगले हफ्ते मी सीसी9 सीरीज़ के तीन फोन लॉन्च होंगे- Mi CC9, Mi CC9e और Mi CC9 Meitu Custom Edition। कस्टम एडिशन वेरिएंट का रिटेल बॉक्स बाकी दो से बहुत अलग है। नए वेरिएंट का बॉक्स स्काई ब्लू रंग का है और यह Mi CC9 के सफेद बॉक्स से काफी बड़ा भी है।

इसके अलावा ली जून ने फोन के लो लाइट सेल्फी कैमरा परफॉर्मेंस की तारीफ भी की है। फोन सुपर नाइट सीन मोड से लैस है। उन्होंने अंधेरे कमरे की दो तस्वीरे साझा की हैं। इनमें से एक को आम मोबाइल फोन से लिया गया है और दूसरे को Mi CC9 Meitu Custom Edition से। आप नीचे इस्तेमाल की गई तस्वीरों को देखकर अंतर जान सकते हैं।
 

Xiaomi Mi CC9 के डार्क ब्लू ग्रेडिएंट पैनल फिनिश की तस्वीरें पहले ही आ चुकी हैं। Xiaomi ने पहले ही मी सीसी9 के व्हाइट ग्रेडिएंट वेरिएंट की तस्वीरें साझा की हैं। साथ में फोन का रिटेल बॉक्स भी शेयर किया जा चुका है। कंपनी ने बताया है कि यह फोन 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के साथ आएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
Advertisement

Xiaomi Mi CC9e की कीमत को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,100 रुपये) हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर, Mi CC9 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये) है।
Advertisement

Mi CC9 में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi CC9, Mi CC9e, Mi CC9 Meitu Custom Edition, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  7. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  8. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  9. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  10. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.