Xiaomi Mi A1 में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट की खबर, Xiaomi Mi A2 की बैटरी से हैं यूज़र परेशान

शाओमी के पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 के चार्जिंग के दौरान कथित तौर पर फटने की खबर आई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2018 19:03 IST
ख़ास बातें
  • MIUI फोरम पोस्ट के मुताबिक, रात में चार्ज करते वक्त हुआ ब्लास्ट
  • कंपनी की ओर से कोई बयान नहीं किया है जारी
  • शाओमी मी ए2 की कमी को लेकर भी कंपनी की ओर से चुप्पी
शाओमी के पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 के चार्जिंग के दौरान कथित तौर पर फटने की खबर आई है। जानकारी सामने आई है कि Xiaomi Mi A1 के फटने से इतनी तेज़ आवाज आई कि इसके मालिक की नींद खुल गई। शाओमी मी ए1 के अलावा चुनिंदा Xiaomi Mi A2 के यूज़र को फिंगरप्रिंट बग का सामना करना पड़ रहा है। पता चला है कि इस कमी के कारण मी ए2 की बैटरी अपने आप ही पूरी खत्म हो जा रही है। शाओमी के दोनों ही एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को जल्द ही एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की उम्मीद है। शाओमी के अन्य स्मार्टफोन से उलट से मी ए सीरीज़ के हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स स्टॉक एंड्रॉयड पर चलते हैं।  

MIUI फोरम पोस्ट के मुताबिक, रात में चार्ज करते एक Xiaomi Mi A1 हैंडसेट ब्लास्ट कर गया। इस हैंडसेट का मालिक अकसर ही रात को अपने मी ए1 हैंडसेट को चार्ज में लगाता था। लेकिन एक दिन तेज़ धमाके के कारण उसकी नींद खुल गई। यह धमाका शाओमी मी ए1 के फटने से हुआ था। पहले उसने इस धमाके को नज़रअंदाज किया, फिर सोने चला गया। लेकिन अगली सुबह उसने पाया कि Xiaomi Mi A1 की हालत बेहद ही खास्ता थी।
Advertisement

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि शाओमी मी ए1 का यूज़र बैटरी चार्ज करने के लिए कंपनी के चार्जर को इस्तेमाल कर रहा था या नहीं। इसके अलावा MIUI पोस्ट में बताया गया है कि यूज़र ने शाओमी के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क किया है। क्षतिग्रस्त मी ए1 हैंडसेट 8 महीने पुराना है और इसे प्रोटेक्टिव कवर के साथ इस्तेमाल किया जा रहा था। गौर करने वाली बात है कि शाओमी मी ए1 में ब्लास्ट का यह पहला मामला है।

दूसरी तरफ, Xiaomi अपने लेटेस्ट एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Mi A2 की बड़ी कमी के कारण भी सुर्खियों में है। इस कमी के कारण फोन की बैटरी लाइफ प्रभावित हो रही है। Linus Tech Tips फोरम पर कई शाओमी मी ए2 यूज़र ने दावा किया है कि इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के सभी आठ कोर को सर्वाधिक स्पीड में इस्तेमाल कर रहा है। इस कारण से ही अचानक बैटरी खत्म हो जा रही है। यह स्क्रीन ऑन टाइम को तीन से चार घंटे कम कर दे रहा है।
Advertisement

Xiaomi ने अभी तक इस कमी के बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन MIUI फोरम पर इस कमी को "need more information" के साथ टैग किया गया है। यूज़र रिपोर्ट्स से तो ऐसा ही प्रतीत होता है कि यह कमी कई मी ए2 स्मार्टफोन में बीते एक महीने से है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इस संबंध में कोई अपडेट नहीं दिया है।
Advertisement

हमने शाओमी मी ए1 में ब्लास्ट और मी ए2 की बैटरी संबंधित समस्या को लेकर शाओमी से संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही हम आपको अपडेट करेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi A1, Xiaomi Mi A2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.