Xiaomi के Windows 11 OS वाले Mi 8 स्मार्टफोन को मिला कई नए फीचर्स का सपोर्ट

एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन पर Windows 11 operating system को फ्लैश करने के प्रोजेक्ट ने काफी प्रोग्रेस की है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अगस्त 2021 13:06 IST
ख़ास बातें
  • Microsoft ने पिछले महीने Windows 11 Preview को रिलीज किया था।
  • इस रिलीज के बाद Xiaomi Mi 8 को Windows 11 OS के साथ फ्लैश किया गया था।
  • Microsoft Lumia 950 XL भी Windows 11 OS पर चलने वाला स्मार्टफोन है।

कहा जा रहा है कि अभी भी ब्लूटूथ ड्राइवर के साथ समस्याएँ हैं और ग्राफ़िक्स प्रोसेसर x64 प्रोग्राम को रेंडर नहीं कर सकता है।

Microsoft ने पिछले महीने Windows 11 Preview को रिलीज किया था। उसी के बाद Xiaomi का Mi 8 स्मार्टफोन Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ फ्लैश किया गया। यह डेवलेपमेंट Lumia 950 XL स्मार्टफोन में Windows 11 के डाले जाने के बाद ही सामने आई। 

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन पर Windows 11 operating system को फ्लैश करने के प्रोजेक्ट ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रोजेक्ट से संबंधित एक वीडियो में GPU, पावर मैनेजमेंट, वाई-फाई और डिवाइस पर सामान्य रूप से काम करने वाली कुछ अन्य सुविधाओं के लिए सपोर्ट का पता चलता है।

हालांकि सब कुछ अपेक्षा के अनुसार काम नहीं कर रहा है। उदाहरण के लिए अभी भी ब्लूटूथ ड्राइवर के साथ समस्याएँ हैं और ग्राफ़िक्स प्रोसेसर x64 प्रोग्राम को रेंडर नहीं कर सकता है। मगर उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों या महीनों में कई समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। Microsoft Lumia 950 XL और Xiaomi Mi 8 विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले एकमात्र स्मार्टफोन नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 SoC द्वारा संचालित कई डिवाइसेज ने नवीनतम Windows OS को सफलतापूर्वक चलाया है।

ऐसे स्मार्टफोन की सूची में OnePlus 6, OnePlus 6T, Xiaomi Mi MIX 3, Xiaomi Pocophone F1, Meizu 16th, Meizu 16th Plus, Hammer Nut R1, Black Shark Phone 1, Oppo Find X, Xiaomi MIX2S, LG G7, Samsung S9+ Nubia X, Nokia 9 PureView, Asus ZenFone 5Z, और Vivo NEX डुअल-स्क्रीन वर्जन शामिल हैं। 
Advertisement

Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन पर Windows 11 operating system को ऑपरेट करने के प्रोजेक्ट ने भले ही महत्वपूर्ण प्रगति की है, लेकिन अभी भी कई सारी समस्याएँ आ रही हैं। साथ ही उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों या महीनों में कई समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। हो सकता है कि इस साल के अंत तक हमें Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन पर Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिले। मगर फिलहाल इसके लिए कयास ही लगाया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  2. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  3. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  4. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  8. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  9. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  10. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.