शाओमी मी 7 गीकबेंच वेबसाइट पर लिस्ट, मिली ये जानकारियां

शाओमी का अगला फ्लैगशिप फोन मी 7 जल्द लॉन्च होने वाला है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने इसकी दस्तक के लिए कुछ अलग तरीका चुना है। 27 मार्च को कंपनी मी मिक्स 2एस से पर्दा उठाने जा रही है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 13 मार्च 2018 12:47 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी का अगला फ्लैगशिप फोन मी 7 जल्द दे सकता है दस्तक
  • मी 7 को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर 'डिपर' नाम से देखा गया
  • दोनों फोन के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होने की चर्चा

शाओमी का अगला फ्लैगशिप फोन मी 7 जल्द लॉन्च होने वाला है। ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने इसकी दस्तक के लिए कुछ अलग तरीका चुना है। 27 मार्च को कंपनी मी मिक्स 2एस से पर्दा उठाने जा रही है। साथ ही अगले फ्लैगशिप मी 7 को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर 'डिपर' नाम से देखा गया है। दोनों ही फोन के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होने की चर्चा है। दरअसल, स्लैशलीक के हवाले से गीकबेंच लिस्टिंग में यह फोन ''शाओमी डिपर'' नाम से देखा गया है। लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन का भी इशारा मिला है।

कहा गया है कि फोन लेटेस्ट प्रोसेसर से तो लैस होगा ही, साथ ही इसमें 6 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। इसके एंड्रॉयड 8.00 ओरियो पर चलने की चर्चा है। इन प्रीमियम स्पेसिफिकेशन को देखते हुए कहा जा सकता है कि हैंडसेट शाओमी मी 7 ही होगा। या फिर किसी और नाम से कंपनी का फ्लैगशिप फोन। बता दें कि शाओमी पहले भी कैप्रिकॉर्न, जेमिनी, नाट्रियम जैसे कोड नाम का इस्तेमाल (मी 5एस प्लस, मी5एस और मी5 जैसे) फ्लैगशिप फोन के लिए करती आई है। संभव है नए मी 7 का नाम भी इसीलिए ''डिपर'' के तौर पर सामने आया हो।

(लीक हुई तस्वीर)

स्कोर की बात करें तो यह हैंडसेट बेंचमार्क साइट पर आईफोन एक्स, आईफोन 8, गैलेक्सी एस9 और सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 से कहीं नीचे रहा। जिस तरह की परफॉर्मेंस इसमें दर्शाई गई है, उससे ज़ाहिर है कि शाओमी का नया फोन फ्लैगशिप तो होगा लेकिन बजट सेगमेंट को भी ध्यान में रखा जाएगा।

Advertisement

हाल में शाओमी मी 7 के बारे में कुछ और जानकारियां भी लीक हो चुकी हैं। कहा गया था कि फोन में 8 जीबी रैम दिए जाएंगे। 128 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज इसमें मौज़ूद होगा। जानकारी के मुताबिक, हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 5.65 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले होगा। साथ ही फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद हो सकती है 4480 एमएएच की बैटरी भी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.