शाओमी मी 6 स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2017 17:27 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6 को जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट कर दिया गया है
  • यह फोन अप्रैल में लॉन्च हो सकता है
  • मी 6 के साथ मी 6 प्लस को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
शाओमी मी 6 स्मार्टफोन अप्रैल में कभी भी आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप डिवाइस को बेंचमार्किंग वेबसाइट जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किया गया है। ख़ास बात है कि, बेंचमार्क लिस्टिंग से आने वाले डिवाइस के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। जीएफएक्स बेंच में इसे शाओमी सैगिट कहा गया है लेकिन चिपसेट से खुलासा होता है कि यह डिवाइस निश्चित तौर पर मी 6 होगा।

जीएफएक्स बेंच पर लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, मी 6 में 5.1 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट होगा। इस डिवाइस में 4 जीबी या 6 जीबी रैम हो सकता है। इसके अलावा फोन में 64 जीबी या 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है।

कैमरे के तौर पर फोन में 4के वीडियोय रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी 4के वीडियो क्षमता के साथ आता है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा आधारित मीयूआई पर चलता है।

इससे पहले एक ख़बर में कथित मी 6और मी 6 प्लस की कीमतों का खुलासा हुआ था। आने वाला शाओमी मी 6 कथित तौर पर 4 जीबी रैम+ 32 जीबी स्टोरेज, 4जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में आएगा। इनकी कीमत क्रमशः 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये), 2,299 चीनी युआन (करीब 21,800 रुपये) और 2,699 चीनी युआन (करीब 25,600 रुपये) होगी। वहीं बड़े शाओमी मी 6 प्लस को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट में क्रमशः 2,599 चीनी युआन (करीब 24,700 रुपये), 2,999 चीनी युआन (करीब 28,500 रुपये) और 3,499 चीनी युआन (करीब 33,200 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए क्वालकॉम की क्विक चार्ड 4.0 टेक्नोलॉजी हो सकती है। इस स्मार्टफोन (मी 6 प्लस) में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। एक बार फिर हम स्पष्ट कर दें कि अभी कंपनी द्वारा किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.