शाओमी मी 6 और मी 6 प्लस की कीमतें लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 मार्च 2017 10:16 IST
ख़ास बातें
  • मी 6 की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब, 19,000 रुपये) से शुरू होगी
  • मी 6 प्लस की कीमत करीब 2,599 चीनी युआन (करीब 24,700 रुपये) हो सकती है
  • इन स्मार्टफोन को 11 अप्रैल को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 को लेकर पिछले हफ्ते भी लीक में जानकारी सामने आई थी। शुक्रवार को भी इस स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं। इन तस्वीरों से इस फोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने के साथ 11 अप्रैल की लॉन्च तारीख होने का खुलासा भी हुआ था। अब, एक दूसरी ख़बर में शाओमी मी 6 और शाओमी मी 6 प्लस के सभी वेरिएंट की कीमतें लिस्ट होने का पता चला है।

गिज़चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाला शाओमी मी 6 कथित तौर पर 4 जीबी रैम+ 32 जीबी स्टोरेज, 4जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट में आएगा। इनकी कीमत क्रमशः 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये), 2,299 चीनी युआन (करीब 21,800 रुपये) और 2,699 चीनी युआन (करीब 25,600 रुपये) होगी। वहीं बड़े शाओमी मी 6 प्लस को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट में क्रमशः 2,599 चीनी युआन (करीब 24,700 रुपये), 2,999 चीनी युआन (करीब 28,500 रुपये) और 3,499 चीनी युआन (करीब 33,200 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा।

अभी कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, इसलिए इन ख़बरों पर पूरी तरह भरोसा करना सही नहीं होगा। बहरहाल, अगर यह सच साबित होता है तो ये कीमतें बेहद आकर्षक हैं। इससे पहले मी 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में बेहद अच्छे दामों पर लॉन्च किया गया था। और इस फोन को रिव्यू में भी अच्छी रेटिंग मिली थी। मी 6 स्मार्टफोन के साथ भी शाओमी बेहतर पेश करना चाहती है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, मी 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एक क्वाड एचडी 2के ओलेड डिस्प्ले होगा। इसमें डुअल कर्व्ड किनारे और डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। जबकि मी 6 में एक फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। दोनों फ्लैगशिप में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए क्वालकॉम की क्विक चार्ड 4.0 टेक्नोलॉजी हो सकती है। इस स्मार्टफोन (मी 6 प्लस) में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। एक बार फिर हम स्पष्ट कर दें कि अभी कंपनी द्वारा किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 6, Mi 6 Plus, Mi 6 Price, Mi 6 Plus Price, Mobiles, Mi 6 Leaks, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.