भारत पहुंचने से पहले दो रियर कैमरे वाले Xiaomi Mi 5X का सस्ता वेरिएंट लॉन्च

शाओमी मी 5एक्स अब 4 जीबी रैम के सथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी मिलेगा, इससे पहले फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अगस्त 2017 16:27 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 5एक्स का नया 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया है
  • इस फोन को लॉन्च के समय 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया था
  • मी 5एक्स में 3080 एमएएच की बैटरी है
हाल में पुष्टि हुई थी कि, शाओमी सितंबर में भारत में अपना पहला डुअल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। और इस स्मार्टफोन में मीयूआई 9 होने की भी ख़बरें थीं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए मी 5एक्स को भारत में पेश करेगी। लेकिन इससे पहले ही, कंपनी ने चीन में शाओमी मी 5एक्स का एक किफ़ायती और कम स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Mi 5X अब 4 जीबी रैम के सथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी मिलेगा, इससे पहले फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।

कम स्टोरेज की वज़ह से नए वेरिएंट की कीमत भी कम हुई है। शाओमी ने 32 जीबी वाले मी 5एक्स को पहले से कम कीमत में पेश किया है। 64 जीबी शाओमी मी 5एक्स को चीन में 1,499 चीनी युआन (करीब 14,200 रुपये) में लॉन्च किया गया था। जबकि 32 जीबी शाओमी मी 5एक्स को 1,299 चीनी युआन (करीबब 12,500 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। एंड्रॉयड हेडलाइंस के मुताबिक, 32 जीबी स्टोरेज वाला मी 5एक्स गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

स्टोरेज और कीमत के अलावा, नए वेरिएंट के सारे स्पेसिफिकेशन पुराने वेरिएंट की तरह ही हैं। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने इस फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने की ज़िम्मेदारी 4 जीबी रैम पर है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। लेकिन शाओमी के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फोन भी हाइब्रिड स्लॉट से लैस है।

अब बात शाओमी मी 5एक्स के सबसे अहम फ़ीचर कैमरे की। हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के हैं। इनमें से एक  वाइड-एंगल कैमरा है और दूसरा टेलीफोटो कैमरा। वाइड एंगल वाले सेंसर का अपर्चर एफ/2.2  है। वहीं, टेलीफोटो कैमरे का अपर्चर एफ/2.6 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और पनोरमा मोड के साथ आएगा। इसमें बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड दिया गया है, आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।
Advertisement

Xiaomi Mi 5X के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Advertisement

Mi 5X में बेहतर क्वालिटी ऑडियो आउटपुट के साथ आता है। शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन 3080 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  5. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  2. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  3. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  4. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  6. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  7. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.