शाओमी एमआई 5 के 4 वेरिएंट होंगे 24 फरवरी को लॉन्चः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2016 17:44 IST
पिछले हफ्ते ही जानकारी सावर्जनिक हुई थी कि शाओमी के एमआई 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चीन में 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। अब शाओमी एमआई 5 के आधिकारिक लॉन्च से पहले चीन में जारी की गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन के चार वेरिएंट होंगे।

नई जानकारी के मुताबिक, शाओमी एमआई 5 के दो वेरिएंट फुल-मेटल बॉडी वाले होंगे और दो ग्लास बॉडी वाले। 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले पहले मेटल मॉडल की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीबी 22,500 रुपये) होगी। मेटल बॉडी वाला दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा और कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) होगी। शाओमी एमआई 5 का पहला ग्लास मॉडल 2K क्वाडएचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा जबकि दूसरे वेरिएंट की स्टोरेज 64 जीबी होगी। इनकी कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 29,000 रुपये) और 3,099 रुपये (करीब 32,000 रुपये) होगी।
Advertisement

यह जानकारी चीन के एक टिप्सटर ने दी जिसे गिज़मोचाइना द्वारा सार्वजनिक किया गया।

गौरतलब है कि शाओमी के सह-संस्थापक और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट लिवाव जियांग ने शुक्रवार को ही अपने वीबो अकाउंट के जरिए लॉन्च की तारीख का खुलासा किया। शाओमी एमआई 5 के बारे में और जानकारी मंगलवार को कंपनी के एमआईयूआई फोरम में दी जाएगी।
Advertisement

शाओमी एमआई 5, कंपनी के बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन में से है। हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने 2015 में 70 मिलियन से ज्यादा हैंडसेट बेचे। लेकिन यह उसकी उम्मीदों से कम है। ऐसे में अगले फ्लैगशिप डिवाइस की सफलता पर कंपनी का बहुत कुछ दाव पर है। शाओमी एमआई 5 में क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट होने की पुष्टि हो चुकी है।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल-एचडी या क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, 3 जीबी या 4 जीबी रैम, 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया जा रहा है। इसमें 3600 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़ 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 ओएस पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.