शाओमी एमआई 5 का टीज़र जारी, डिस्प्ले को लेकर हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2015 11:59 IST
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी एमआई 5 का टीज़र जारी हुआ है। नए टीज़र को कंपनी के वीबो प्रोफाइल पर पिछले महीने के अंत में जारी किया गया था।

हालांकि, टीज़र इमेज में कहीं भी स्मार्टफोन का जिक्र नहीं है, ना ही मॉडल के नाम का। तस्वीर में सफेद कलर का एक हैंडसेट नज़र आ रहा है जिसका डिजाइन एमआई नोट जैसा है, लेकिन यह बिना बेज़ेल वाले डिस्प्ले से लैस है। मेटल फ्रेम वाले इस हैंडसेट के बायें वाले किनारे पर एमआई का लोगो बना हुआ है। गौर करने वाली बात है कि टीज़र में नज़र आ रहा है स्मार्टफोन पिछले महीने इस हैंडसेट की लीक हुई तस्वीरों से मेल खाता है।
Advertisement

आपको याद दिला दें कि शाओमी रेडमी नोट 3 और एमआई पैड 2 के लॉन्च के दौरान कंपनी के सीईओ ली जून ने खुलासा किया था कि शाओमी एमआई 5 के लिए 'इंतज़ार करना' होगा। हालांकि, उन्होंने एमआई 5 के लॉन्च की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि कंपनी अपने डेवलपमेंट साइकल पर काम कर रही है। नतीजतन दो स्मार्टफोन के लॉन्च के बीच समय थोड़ा कम होगा।

एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाओमी एमआई 5 3डी टच जैसी प्रेशर सेंसेटिव टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी एमआई 5 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 वी2.1 चिपसेट से लैस होगा। इस चिपसेट का इस्तेमाल एमआई नोट प्रो में भी किया गया है। हालांकि, एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के साथ आने वाला पहला हैंडसेट होगा। लेकिन एक रिपोर्ट में जानकारी दी गई कि क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट के लॉन्च में हुई देरी के कारण शाओमी मीडियाटेक डेका-कोर हेलियो एक्स20 प्रोसेसर को इस्तेमाल करने का फैसला कर सकती है।
Advertisement

इसके अन्य फ़ीचर की बात करें तो डिवाइस में 4 जीबी का रैम और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू भी मौजूद होगा। हैंडसेट में 5.3 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है। स्मार्टफोन 16 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आएगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं मौजूद होगा। दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा और 3030 एमएएच की बैटरी भी। फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के लिए भी सपोर्ट मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.