Xiaomi Mi 4c के स्पेसिफिकेशन लीक, Snapdragon 808 प्रोसेसर होने का दावा

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 24 अगस्त 2015 19:32 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपने एमआई 4 (Mi 4) स्मार्टफोन के एक और वेरिएंट पर काम कर रही है। इंटरनेट पर आई एक रिपोर्ट तो इसी ओर इशारा कर रही है। चीन के सर्टिफिकेशन ऑथरिटी Tenna और AnTuTu बेंचमार्क की लिस्टिंग पर कथित तौर पर शाओमी एमआई 4सी (Xiaomi Mi 4c) स्मार्टफोन की झलक देखने को मिली है।

Tenaa पर Millet 2015561 नाम से एक हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। इसे Mi 4c स्मार्टफोन माना जा रहा है। लिस्टिंग के जरिए डिवाइस का डिज़ाइन सार्वजनिक हुआ है और कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी। Tenaa लिस्टिंग की तस्वीरों को देखकर लगता है कि Mi 4c का डिज़ाइन बहुत हद तक Xiaomi Mi 4i जैसा ही है। Mi 4c के व्हाइट कलर वेरिएंट को लिस्ट किया गया है।

AnTuTu बेंचमार्क के जरिए Mi 4c के कथित स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक हैंडसेट में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले होगा। 1.4GHz Qualcomm Snapdragon 808 प्रोसेसर, 2GB का रैम (RAM), MIUI 7, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज, 3G, GPRS/ EDGE और 4G LTE, डिवाइस के अन्य स्पेसिफिकेशन हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 138.1x69.6x7.8mm और वज़न 130 ग्राम होने का दावा किया गया है।

Tenaa लिस्टिंग में इन स्पेसिफिकेशन के अलावा Android 5.1.1 Lollipop के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस में इंफ्रारेड, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और GPS होगा। हैंडसेट का रेड, यलो, ऑरेंज, ग्रीन, ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा।

हाल ही में Xiaomi के एक और हैंडसेट 'Libra' को बेंचमार्क किया गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि Snapdragon 808 प्रोसेसर पर चलने वाला यह हैंडसेट Mi 4c ही है।
Advertisement

हम साफ कर दें कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हाल ही में एक रिपोर्ट में Mi 5 हैंडसेट का AnTuTu बेंचमार्क रिजल्ट सार्वजनिक किया गया। इसके अलावा इंटरनेट पर डिवाइस के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी एक और रिपोर्ट सामने आई।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, अपेक्षित स्मार्टफोन शाओमी एमआई5 (Xiaomi Mi 5) को बेंचमार्क टेस्ट में 73,075 प्वाइंट मिले। कहा जा रहा है कि AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में डिवाइस को अच्छे स्कोर मिलने के पीछे deca-core CPU है जो MediaTek Helio X20 सिस्टम ऑन चिप(SoC) में मौजूद है।
Advertisement

चीन की इस कंपनी ने अगस्त महीने की शुरुआत में नया रेडमी नोट 2 (Redmi Note 2) और रेडमी नोट 2 प्राइम (Redmi Note 2 Prime) स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके अलावा कंपनी ने अपना लेटेस्ट कस्टम ROM  MIUI 7 पेश किया जो Android 5.0 Lollipop पर बेस्ड है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  2. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  8. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  9. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  10. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.