Xiaomi Mi 4 का 64GB वेरिएंट अब 17,999 रुपये में मिलेगा

Xiaomi Mi 4 का 64GB वेरिएंट अब 17,999 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
शाओमी (Xiaomi) ने हाल ही में भारतीय मार्केट में एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में एमआई 4 के 64GB वेरिएंट की कीमत को 24 घंटे के लिए 17,999 रुपये कर दिया था। अब कंपनी ने हैंडसेट को इसी कीमत पर बेचने का फैसला किया है। पहले यह कीमत सिर्फ शुक्रवार के ली थी, लेकिन Xiaomi India ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि अब हैंडसेट 17,999 रुपये में ही मिलेगा।

आपको याद दिला दें कि शाओमी एमआई4 (Xiaomi Mi 4) के 64GB वेरिएंट को भारत में 23,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में पहली कटौती अप्रैल महीने में देखने को मिली, जब हैंडसेट को 2,000 रुपये सस्ता करके 21,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया। इसके बाद पिछले महीने ही इस हैंडसेट की कीमत में और 2,000 रुपये की कटौती की गई।

शाओमी एमआई 4 (Xiaomi Mi 4) कंपनी के MIUI 6 स्किन पर चलता है, जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) पर बेस्ड है। हैंडसेट में 2.5GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 801 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ है 3GB का रैम(RAM)। Mi 4 में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है, जिस पर JDI OGS फुल लेमिनेशन का भी इस्तेमाल किया गया है। Xiaomi Mi 4 का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का। स्मार्टफोन में 3080mAh की Li-ion बैटरी है।

Xiaomi Mi 4 स्मार्टफोन का 16GB वेरिएंट भी आता है, जो मार्केट में 14,999 रुपये में उपलब्ध है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  3. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  4. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  5. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  7. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  8. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  9. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
  10. Artemis II: चांद मिशन में क्या खाएंगे एस्ट्रोनॉट? फ्रिज नहीं, ताजा खाना नहीं... NASA ने बताया पूरा सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »