Xiaomi Mi 11 ग्लोबली 8 फरवरी को होगा लॉन्च

Xiaomi ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए है, जो कि 8 फरवरी को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे) शुरू होगा। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस लॉन्च से संबंधित जानकारी पब्लिक डोमेन पर सार्वजनिक नहीं की है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 फरवरी 2021 10:56 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा इवेंट
  • Mi 11 Pro को भी किया जा सकता है लॉन्च
  • साथ में MIUI 12.5 भी होगा ग्लोबली लॉन्च

Xiaomi Mi 11 में 4,600mAh की बैटरी शामिल है

Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन को ग्लोबली 8 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी इनवाइट्स के जरिेए कुछ मीडिया आउटलेट को भेजे गए हैं। इस स्मार्टफोन को MIUI 12.5 के ग्लोबल लॉन्च के साथ पेश किया जाएगा। मी 11 स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में Mi 10 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला मॉडल है, जिसे दिसंबर में पेश किया गया था। मी 11 के साथ शाओमी Mi 11 Pro को भी लेकर आ सकती है, जिसका ऐलान ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान किया जा सकता है।

TechRadar की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए है, जो कि 8 फरवरी को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे) शुरू होगा। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस लॉन्च से संबंधित जानकारी पब्लिक डोमेन पर सार्वजनिक नहीं की है।

Gadgets 360 ने इस संबंध में स्पष्टता के लिए Xiaomi से संपर्क साधा है, जैसे ही कंपनी जवाब देगी इस खबर के जरिए आपको अपडेट कर दिया जाएगा।
 

Xiaomi Mi 11 price

Xiaomi Mi 11 के ग्लोबल मार्केट की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, चीन में फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 45,300 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 48,700 रुपये) है। इसका एक 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प भी है, जिसकी कीमत 4,699 चीनी युआन (लगभग 53,200 रुपये) है।

मी 11 के ग्लोबल वेरिएंट में भी कम से कम 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प दिया जा सकता है, जिसमें 8 जीबी स्टैंडर्ड रैम मिल सकता है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi 11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) Xiaomi Mi 11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है और इसमें 6.81-इंच 2K डब्ल्यूक्यूएचडी (1,440x3,200 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 1,500 निट्स है और यह 5000000: 1 कंट्रास्ट रेशियो और 515 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। होल-पंच डिज़ाइन के साथ इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट शामिल है, जो उपयोग के आधार पर 30Hz तक भी नीचे जा सकती है। पैनल का टच सेंपलिंग रेट 480 हर्ट्ज़ है।

Mi 11 का डिस्प्ले DCI-P3 कलर गैमट ​​के साथ-साथ HDR10+ और मोशन एस्टीमेशन, मोशन कॉम्पेंसेशन (MEMC) को भी सपोर्ट करता है, जो कि OnePlus 8 Pro में पहले देखा जा चुका है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन और ब्राइटनेस लेवल सेट करने के 8,192 लेवल हैं। Xiaomi का दावा है कि Mi 11 ने DisplayMate से A+ रेटिंग हासिल की है।
Advertisement

Mi 11 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट है, जिसे 12 जीबी तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है।

मी 11 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें एफ/1.85 लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) और 1.6 माइक्रोन के पिक्सल साइज के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके अलावा, 1/1.33 इंच के प्राइमरी कैमरा सेंसर को iPhone 12 में शामिल सेंसर से 3.7 गुना बड़ा माना जा रहा है और यह iPhone 12 Pro Max के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साइज़ से दोगुना है। इसे 8K वीडियो तक कैप्चर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Advertisement

Mi 11 के कैमरा सेटअप में एफ/2.4 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी शामिल है, जिसमें 123 डिग्री का फील्ड-ऑफ-व्यू (FoV) है। इसके अलावा, एफ/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है, जिसकी फोकल लेंथ 50 मिलीमीटर है। Xiaomi ने लो-लाइट वीडियो कैप्चर करने के लिए एक खास फीचर भी विकसित किया है।

शाओमी ने मी 11 पर 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज की पेशकश की है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, इन्फ्रारेड (आईआर) और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है जो हरमन कार्डन ऑडियो द्वारा सपोर्टेड हैं। इसके अलावा, आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग का काम भी करता है।
Advertisement

Xiaomi Mi 11 में 4,600mAh की बैटरी शामिल है, जो Mi TurboCharge 55W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। फोन 8.06 एमएम मोटाई और 196 ग्राम वज़न के साथ आता है। हालांकि, इसके वीगन लेदर वाले वर्ज़न की मोटाई 8.56 एमएम और वज़न 194 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 11 price, Mi 11 specifications, Mi 11, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  2. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
  3. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  4. Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  2. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  3. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
  4. भारत को बड़ी उपलब्धि, ISRO ने पूरे किए गगनयान के 3 टेस्ट, लैंडिग पर समुद्र में भी नहीं डूबेंगे अंतरिक्षयात्री
  5. Messenger पर कर पाएंगे सीक्रेट बातचीत, Facebook तक को नहीं लगेगी भनक, जानें कैसे
  6. ₹5000 सस्ता मिल रहा Xiaomi का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन
  7. Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. इंटरनेशनल PC की शिपमेंट्स में बड़ी गिरावट, Lenovo का पहला रैंक बरकरार
  9. Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!
  10. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.