• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi 11 ने DxOMark के कैमरा रिव्यू में दी Google Pixel 5 और Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन को टक्कर

Xiaomi Mi 11 ने DxOMark के कैमरा रिव्यू में दी Google Pixel 5 और Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन को टक्कर

Mi 11 स्मार्टफोन के कम स्कोर की बात करें तो Mi 11 को जूम परफॉर्मेंस में कम स्कोर मिला है। कुल मिलाकर Mi 11 को फोटो कैटीगरी में 127 प्वॉइंट्स मिले हैं।

Xiaomi Mi 11 ने DxOMark के कैमरा रिव्यू में दी Google Pixel 5 और Samsung Galaxy Note 20 स्मार्टफोन को टक्कर

Mi 11 को DxOMark कैमरा रिव्यू में कुल मिलाकर 120 प्वॉइंट्स मिले हैं।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 11 को DxOMark कैमरा रिव्यू में मिले 120 प्वॉइंट्स
  • Google Pixel 5 और Samsung Galaxy Note 20 के बराबर किया स्कोर
  • Huawei Mate 30 Pro व Samsung Galaxy S21 Ultra 5G को मिले 121 प्वॉइंट्स
विज्ञापन
Xiaomi Mi 11 का DxOMark कैमरा रिव्यू सामने आ चुका है। Xiaomi Mi 11 ने कैमरे के क्षेत्र में Google Pixel 5, Exynos आधारित Samsung Galaxy Note 20 और Galaxy Note 20 Ultra 5G के बराबर ही स्कोर किया है। शाओमी स्मार्टफोन के कैमरा को बेस्ट टेक्सचर और लो-नॉइस परफॉर्मेंस की कैटीगरी में बहुत सराहा गया है। Xiaomi Mi 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। मेन कैमरा को 13 मेगापिक्सल सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। इसी के साथ तीसरे कैमरे के तौर पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है।

DxOMark की स्मार्टफोन कैमरा रैंकिंग के अनुसार Mi 11 को कैमरा परफॉर्मेंस में कुल मिलाकर 120 प्वॉइंट्स मिले हैं। Samsung Galaxy Note 20 (Exynos), Galaxy Note 20 Ultra 5G (Exynos) और Google Pixel 5 ने भी इतना ही प्वॉइंट नम्बर स्कोर किया है। iPhone 11 और Xiaomi Mi 10T Pro 5G ने क्रमश: 119 प्वॉइंट्स और 118 प्वॉइंट्स का स्कोर किया है। Huawei Mate 30 Pro के साथ साथ Samsung Galaxy S21 Ultra 5G (Exynos) ने 121 प्वॉइंट्स स्कोर किये हैं। इसी के साथ ये दोनों ही फोन लिस्ट में Mi 11 से ऊपर रखे गये हैं। iPhone 12 mini और iPhone 12 ने 122 प्वॉइंट्स के साथ बराबर का स्कोर किया है।

Mi 11 के कैमरा रिव्यू की बात करें तो इसकी कलर परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। Mi 11 स्मार्टफोन का कैमरा उच्च स्तर की डिटेल वाली इमेज क्लिक करने में सफल पाया गया है। वहीं टेक्सचर कैटीगरी में भी फोन ने बहुत अच्छा स्कोर किया है। रिव्यू में यह भी कहा गया है कि शाओमी का यह Mi 11 स्मार्टफोन नॉइस के मामले में भी अच्छा स्कोर कर पाया है। बहुत कम रोशनी में फोटो लेते समय लूमिनेंस नॉइस बढ़ जाता है जिसको कम करने में यह स्मार्टफोन बहुत हद तक कामयाब रहा। इसके अल्ट्रा वाइड कैमरा परफॉर्मेंस के स्कोर भी बेहतर निकल कर आये हैं।

Mi 11 स्मार्टफोन के कम स्कोर की बात करें तो Mi 11 को जूम परफॉर्मेंस में कम स्कोर मिला है। यहां पर ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस स्मार्टफोन में समर्पित टेलीफोटो कैमरा नहीं है। इसके सेंसर का हाई नेटिव रिजोल्यूशन अच्छी क्वालिटी वाली इमेज नहीं ले पाता है। कुल मिलाकर Mi 11 को फोटो कैटीगरी में 127 प्वॉइंट्स मिले हैं। जूम कैटीगरी में 59 प्वॉइंट्स और वीडियो कैटीगरी में इसे 107 प्वॉइंट्स मिले हैं। भारत में Mi 11 23 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस लॉन्च में कंपनी vanilla Mi 11, Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra के साथ साथ Mi 11i भी लॉन्च करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »