Xiaomi Mi 10 आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट

Xiaomi Mi 10 में MIUI 11, सिंगल होल-पंच वाला 90Hz डिस्प्ले, क्वालकॉम Snapdragon 865 चिपसेट, क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 50W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500 एमएएच बैटरी आदि फीचर्स शामिल होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 फरवरी 2020 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 10 में Snapdragon 865 चिपसेट होगा
  • इस फोन में 108-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला क्वाड कैमरा सेटअप होगा
  • मी 10 के साथ शाओमी मी 10 प्रो को भी लॉन्च कर सकती है

Xiaomi Mi 10 में स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और 108-मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरा शामिल है

Xiaomi Mi 10 आज कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च होने वाला है। यह पहला स्मार्टफोन है, जो दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट और LPDDR5 रैम के साथ लॉन्च होगा। शाओमी ने मी 10 में  90Hz कर्व्ड डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। Mi 10 पिछले साल लॉन्च हुए Mi 9 का अपग्रेड है। मी 10 के अलावा कंपनी मी 10 प्रो को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Mi 10 Pro के हार्डवेयर की जानकारी साझा नहीं की है। यहां तक की इस फोन की पुष्टी करने वाले किसी भी आधिकारिक टीज़र में फोन से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई।
 

Mi 10 launch: How to watch live stream

मी 10 का लॉन्च आज "ऑनलाइन-ऑनली ब्रॉडकास्ट" के जरिए होगा। इसका मतलब यह है कि कंपनी ने इस फोन के लॉन्च  के लिए किसी प्रकार का इवेंट आयोजित नहीं किया है। इसे केवल ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा। इसके पीछे का कारण चीन में चल रहा कोरोनावायरस का प्रकोप हो सकता है। Mi 10 चीन के सोशल मीडिया मंच Weibo पर आधिकारिक Xiaomi अकाउंट के जरिए प्रसारित होगा। इस इवेंट को भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू किया जाएगा। Xiaomi ने पिछले हफ्ते चीन में पेश किए जाने के बाद, Mi 10 को MWC 2020 से एक दिन पहले 23 फरवरी को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने की पुष्टी भी की थी।
 

Mi 10 price (rumoured)

फिलहाल मी 10 की कीमत का आधिकारिक तौर खुलासा होना बाकी है। हालांकि, हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोन का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट CNY 4,200 (लगभग 43,000 रुपये) कीमत में लॉन्च हो सकता है। वहीं, Mi 10 के 8 जीबी + 256 जीबी विकल्प की कीमत CNY 4,500 (लगभग 46,000 रुपये) और 12 जीबी + 256 जीबी मॉडल की कीमत CNY 4,900 (लगभग 50,200 रुपये) हो सकती है।
 

Mi 10 specifications (expected)

मी 10 को MIUI 11 और कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ टीज़ किया जा चुका है। इस डिस्प्ले में सिंगल होल-पंच डिज़ाइन होगा और यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोन में 180Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट होने की भी पुष्टी की जा चुकी है। इसके अलावा Mi 10 में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स होंगे। Mi 10 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा।

अन्य आधिकारिक टीज़र ने Mi 10 में 4,500 एमएएच की बैटरी होने की बात भी साफ कर दी है। यहां तक कि यह भी कंफर्म है कि यह बैटरी 50W वायर्ड फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी, 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। मी 10 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G सपोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ, डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस, एनएफसी और एक इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर शामिल किया गया है। कुछ टीज़र में Mi 10 का क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी देखने को मिल चुका है। इस क्वाड कैमरा सेटअप में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।
Advertisement

यदि हम हालिया अफवाहों पर नजर डालें तो Mi 10 सैमसंग के ISOCELL ब्राइट HMX सेंसर के साथ आएगा और इसमें 16 जीबी तक की रैम दी जा सकती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.