Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual फिर हुए महंगे, जानें नए दाम

अब से Redmi Note 8 की कीमत 11,499 रुपये होगी। पहले दाम 10,999 रुपये था। कंपनी ने 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 500 रुपये बढ़ाया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 मई 2020 17:57 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 की कीमत 11,499 रुपये
  • Redmi 8A Dual के 2 जीबी + 32 जीबी मॉडल की कीमत 7,299 रुपये हुई
  • Redmi 8 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम अब 9,299 रुपये
Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual फोन की कीमतें Xiaomi द्वारा बढ़ा दी गईं है। इन फोन की कीमतों में जीएसटी दरों में बदलाव के कारण हुई बढ़ोतरी एक बार फिर बढ़ाई गई है। रेडमी नोट 8 की कीमत 500 रुपये बढ़ाई गई है। रेडमी 8 और रेडमी 8ए डुअल के दाम 300 रुपये बढ़ाए गए हैं। ये Xiaomi फोन नई कीमतों में बुधवार से उपलब्ध हैं। फोन नए दाम में Mi.com, Amazon India और Flipkart पर बिक रहे हैं। कंपनी ने अपने रिटेल स्टोर पार्टनर्स को भी कीमतें बढ़ाने की जानकारी दे दी है।

अब से Redmi Note 8 की कीमत 11,499 रुपये होगी। पहले दाम 10,999 रुपये था। कंपनी ने 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 500 रुपये बढ़ाया है। रेडमी नोट 8 का 6 जीबी रैम वेरिएंट पहले की तरह 13,999 रुपये में बिकता रहेगा। याद रहे कि भारत में इस फोन को बीते साल 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इसके दाम में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने बताया है कि कीमतों में बढ़ोतरी की वजह कोरोनावायरस लॉकडाउन को लेकर सप्लाई चैन में आ रही दिक्कत और स्मार्टफोन पर जीएसटी बढ़ाया जाना है। फोन नई कीमत में अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध है।


इसी तरह से Redmi 8 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का दाम अब 9,299 रुपये हो गया है। बीते महीने ही इसकी कीमत 8,999 रुपये हुई थी। यानी बढ़ोतरी 300 रुपये की है। याद रहे कि रेडमी 8 को बीते साल 7,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह फोन मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
Advertisement

आखिर में बात Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की। अब इसे ग्राहक 7,299 रुपये में खरीद पाएंगे। इसके दाम में भी 300 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। फोन नई कीमत में मी डॉट कॉम और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। फोन को 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यानी अब तक 800 रुपये की कुल बढ़ोतरी हो चुकी है। फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल 7,999 रुपये में मिलेगा। इस वेरिएंट के दाम में बदलाव नहीं है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.