Xiaomi भारत में लॉन्च कर सकती है एक और 108 मेगापिक्सल कैमरा फोन

आगामी Xiaomi स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन हो सकते हैं - एक स्टैंडर्ड और एक प्रो वेरिएंट।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 जुलाई 2020 18:59 IST
ख़ास बातें
  • 'Gauguin' और 'Gauguin Pro' नाम के दो फोन के मिले हैं सबूत
  • स्टैंडर्ड वेरिएंट में हो सकता है 64-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर
  • प्रो वेरिएंट हो सकता है 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर से लैस

Xiaomi की कथित Gauguin सीरीज़ में एक स्टैंडर्ड और एक प्रो मॉडल हो सकता है


Xiaomi दो नए फोन पर काम कर रही है, जिसमें प्रीमियम मॉडल 108-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा के साथ आ सकता है। इन दोनों फोन के सबूत MIUI 12 कोड में पाए गए थे और दोनों फोन का नाम 'Gauguin' और 'Gauguin Pro' रखा गया है। कोड बताता है कि ये फोन भारत और चीन में लॉन्च होंगे और साथ ही एक ग्लोबल वेरिएंट की भी जानकारी दी गई है। यह साफ करता है कि इनमें अलग-अलग क्षेत्रों में अलग स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं। हालांकि इस समय, यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि इन फोनों को आधिकारिक तौर पर किस नाम से लॉन्च किया जाएगा।

XDA Developers के सदस्यों kacskrz और Deic ने MIUI 12 कोड के अंदर Gauguin सीरीज़ के सबूत खोजे हैं। सदस्यों ने सीरीज़ में दो Xiaomi फोन देखें और कहा कि ये फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। Xiaomi का Gauguin फोन 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी रियर सेंसर के साथ आएगा, जबकि Gauguin Pro में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर होगा।

MIUI 12 कोड में Gauguin सीरीज़ के तीन बाजारों में आने की जानकारी है - चीन, भारत और ग्लोबल। इसका मतलब यह है कि Xiaomi न केवल चीन और भारत में, बल्कि अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इन फोन को उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा, कोड यह भी बताता है कि Gauguin फोन में एक मॉडल नंबर होने की उम्मीद है जो J17 के साथ समाप्त होगा, जबकि Gauguin Pro फोन में एक मॉडल नंबर होगा जो J17Pro के साथ समाप्त होगा। कोड से पता चलता है कि दोनों फोन क्वालकॉम चिपसेट पर काम करेंगे, हालांकि, प्रोसेसर के सटीक मॉडल की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

चीनी टिपस्टर Digital Chat Station ने भी यही जानकारी लीक की। टिपस्टर मोटे तौर पर सुझाव देता है कि Gauguin सीरीज़ के घरेलू वेरिएंट अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट की तुलना में अलग होंगे। इसका मतलब यह हो सकता है कि Xiaomi ग्लोबल मॉडल में कुछ स्पेसिफिकेशंस को टाल दे, या इसे एक अलग नाम के साथ भी पेश करे। Xiaomi ने अतीत में भी ऐसा किया है।

Gauguin सीरीज़ की तरह ही, हाल ही में एक नया Redmi K30 Ultra मॉडल भी MIUI 12 कोड में देखा गया था। यह फोन संभवतः पहले से लॉन्च किए गए Redmi K30 और Redmi K30 Pro फोन का अपग्रेड हो सकता है। कोड के अंदर मिले सबूत बताते हैं कि रेडमी के30 अल्ट्रा पॉप-अप सेल्फी कैमरा और 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप आ सकता है। फोन में एक अज्ञात मीडियाटेक चिपसेट शामिल होने की भी जानकारी मिली थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.