Xiaomi Flip फोन के पेटेंट में दिखा Samsung Galaxy Z Flip 3 जैसा फोल्डिंग डिज़ाइन!

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Xiaomi कंपनी ने नए फोल्डेबल फोन के लिए China National Intellectual Property Administration (CNIPA) के साथ पेटेंट फाइल किया है। इस पेटेंट का ऐप्लिकेशन नंबर 2020301357510 है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2021 12:04 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Flip फोन में मिल सकता है डुअल रियर कैमरा
  • Samsung Galaxy Z Flip 3 की तरह फ्लिप होगा शाओमी फ्लिप फोन
  • बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है
Xiaomi Flip कंपनी का नया फोल्डेबल फोन होगा, जिसके पेटेंट की पिक्चर ऑनलाइन सामने आई है। ऑनलाइन लीक हुई इस पिक्चर में फोन का फोल्डेबल डिज़ाइन Samsung Galaxy Z Flip 3 जैसा दिखा है। इसके अलावा इस पिक्चर में डुअल रियर कैमरा और डुअल सेल्फी कैमरा का भी संकेत मिल रहा है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Mi Mix Fold फोल्डेबल फोन को अपने पहले फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च किया था। उसके बाद Mix Fold 2 फोन के लॉन्च होने की भी खबर आई। वहीं, अब फोल्डेबल कैटेगरी के तहत कंपनी के फ्लिप फोन के पेटेंट ऑनलाइन सामने आ गया है।

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Xiaomi कंपनी ने नए फोल्डेबल फोन के लिए China National Intellectual Property Administration (CNIPA) के साथ पेटेंट फाइल किया है। इस पेटेंट का ऐप्लिकेशन नंबर 2020301357510 है। तस्वीर के अलावा, फोन के स्पेसिफिकेशन्स संबंधी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन तस्वीर में देखा जा सकता है कि Xiaomi flip स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip 3 जैसे जैसे फ्लिप डिज़ाइन के साथ आ सकता है।

तस्वीर की बात करें, तो इसमें फोन ओपन होने पर फुल डिस्प्ले प्रदान करता है, जबकि इसे बंद करने पर यह छोटा वर्गाकार मिलता है। फोन के बैक पैनल पर हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। वहीं, फोन के फ्रंट में भी कैप्सूल आकार का कैमरा कटआउट मौजूद है, जिसमें डुअल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह कटआउट डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित है।

पावर बटन और वॉल्यूम बटन को फोन के दाएं किनारे पर जगह दी जा सकती है, जबकि यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व स्पीकर ग्रिल आदि बॉटम में स्थित होगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Flip, Samsung Galaxy Z Flip 3, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.