शाओमी दिवाली सेलः एमआई 4, एमआई 4आई और रेडमी 2 प्राइम पर छूट

शाओमी दिवाली सेलः एमआई 4, एमआई 4आई और रेडमी 2 प्राइम पर छूट
विज्ञापन
अगर आप शाओमी का स्मार्टफोन या टैबलेट खरीदने का मन बना रहे हैं तो मंगलवार तक का इंतज़ार कर लीजिए। दुर्गा पूजा की तरह दिवाली पर भी कई ई-कॉमर्स वेबसाइट और रिटेल स्टोर त्योहारी सेल का आयोजन करेंगे। दीपों के इस त्योहार से पहले चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भी कई ऑफर का ऐलान किया है। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल की शुरुआत मंगलवार को होगी। यह सेल गुरुवार तक शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com/in पर आयोजित होगी।

शाओमी ने यह भी घोषणा की है कि फ्लैश सेल के दौरान कुछ प्रोडक्ट मात्र 1 रुपये में मिलेंगे। इस फ्लैश सेल को 3-5 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। इच्छुक ग्राहकों को कंपनी की वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले खुद को रजिस्टर करवाना होगा। कंपनी इसके अलावा यूज़र से उनके ट्विटर और फेसबुक अकाउंट का लिंक भी मांग रही है जो यूज़र के लिए सेल का हिस्सा बनने के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा यूज़र के साथ इन प्लेटफॉर्म पर एमआई स्टोर ऐप डाउनलोड करने के लिए लिंक शेयर किए जाएंगे।

इसके अलावा, शाओमी इंडिया अपने कई प्रोडक्ट पर छूट भी देगी। रेडमी 2 प्राइम जो आम तौर पर 6,999 रुपये में मिलता है, 6,499 रुपये में उपलब्ध होगा। एमआई 4 का 16 जीबी वेरिएंट 12,999 रुपये (2,000 रुपये की छूट के बाद), एमआई 4आई का 16 जीबी वेरिएंट 10,999 रुपये (2,000 रुपये की छूट के बाद) और एमआई पैड 9,999 रुपये (3,000 रुपये की छूट के बाद) में उपलब्ध होगा। एमआई बैंड को 799 रुपये (200 रुपये की छूट) और एमआई इन-इयर हेडफोन्स बेसिक को 299 रुपये में बेचा जाएगा। सेल में हिस्सा लेने वाले ग्राहकों के पास एमआई टीवी 2एस एंड्रॉयड टेलीविज़न सेट जीतने का मौका होगा। कंपनी ने अभी तक इस टीवी सेट को भारत में नहीं लॉन्च किया है। यह बंपर ऑफर के तहत उपलब्ध होगा, हर दिन एक लकी विजेता चुना जाएगा।

पेयूमनी (PayUMoney) पेमेंट सॉल्यूशन का इस्तेमाल करने वाले यूज़र को अतिरिक्त 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एक 'लाइट मी अप' प्रमोशनल गेम भी दिया जाएगा जिसकी मदद से यूज़र को ईनाम जीतने का मौका भी मिलेगा।

इस ऑफऱ के जरिए कंपनी अपने ऑनलाइन स्टोर को भी प्रमोट कर रही है। इस कंपनी ने भारत में अपने बिजनेस की शुरुआत पिछले साल जून महीने में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ की थी। लेकिन आज की तारीख कंपनी के प्रोडक्ट अलग-अलग फ्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »