Mi Mix 4 लॉन्च की हुई पुष्टि, Xiaomi इस साल नया टैबलेट भी कर सकती है पेश

साल 2019 में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi Mix 4 में 'वाटरफॉल स्क्रीन' दी जाएगी। इसके अलावा, फोन का डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला होगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 8 फरवरी 2021 18:47 IST
ख़ास बातें
  • Mi Mix 4 इस साल होगा लॉन्च
  • साल 2021 में Xiaomi अपने टैबलेट लाइनअप को भी रीस्टार्ट करने वाली है
  • Mi Mix 3 5G को साल 2019 में किया गया था लॉन्च

Mi Mix 3 5G का सक्सेसर होगा Xiaomi Mi Mix 4

Mi Mix 4 स्मार्टफोन को Xiaomi इस साल लॉन्च करेगी। कंपनी के सीईओ Lei Jun ने हाल ही में इस स्मार्टफोन को टीज़ किया था और अब चनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के माध्यम से पुष्टि कर दी गई है कि इसे इस साल लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी साल 2021 में एक नय टैबलेट भी लेकर आने वाली है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसे मी मिक्स स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा या नही। मी मिक्स 4 स्मार्टफोन अपने पिछले वर्ज़न Mi MIX 3 5G के लॉन्च होने के दो साल बाद दस्तक देने वाला है।

Xiaomi के सीईओ Lei Jun ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Mi Mix 4 को टीज़ किया था। वहीं, अब Gizchina की रिपोर्ट के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन इस साल लॉन्च किया जाएगा। जून ने यह भी पुष्टि की कि शाओमी अपने टैबलेट लाइनअप को भी रीस्टार्ट करने वाली है। संभावना है कि लॉन्च होने वाला नया टैबलेट स्टायलस सपोर्ट के साथ आए।

फिलहाल, इस आगामी स्मार्टफोन मी मिक्स 4 से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। मी मिक्स 4 फोन Mi Mix लाइनअप का चौथे-जनरेशन का मॉडल होगा। Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन फोल्डेबल डिज़ाइन के साथ आएगा, जो कि बुक की तरह खुलेगा और बंद होगा।

शाओमी नए चार-साइड वाटरड्रॉप डिस्प्ले के साथ सभी किनारों पर 88 डिग्री कर्व्ड के साथ आ सकता है।
Advertisement

साल 2019 में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi Mix 4 में 'वाटरफॉल स्क्रीन' दी जाएगी। इसके अलावा, फोन का डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला होगा। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फोन में पिछले हिस्से पर 100 मेगापिक्सल का कैमरा होगा और सेल्फी के लिए फोन में पॉप-अप कैमरा मौजूद होगा। इसके साथ ही फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
Advertisement

जहां शाओमी के सीईओ ने मी मिक्स 4 को लेकर पुष्टि कर दी है कि यह इस साल लॉन्च होगा, लेकिन यह साफ नहीं हुआ कि इसे इस साल कब-तक लॉन्च किया जाएगा। टैबलेट से संबंधित भी फिलहाल अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi Mix 4, Xiaomi, Xiaomi tablet, Mi Mix
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.