Xiaomi का नया कीर्तिमान, एक महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन कराए उपलब्ध

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के लिए साल 2017 बेहतरीन रहा है। कंपनी द्वारा बनाया गया नया कीर्तिमान यही इशारा करता है। दरअसल, Xiaomi ने सितंबर महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। यह जानकारी कंपनी के सीईओ ली जून ने दी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2017 10:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने सितंबर में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए
  • यह जानकारी कंपनी के सीईओ ली जून ने दी
  • उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का बड़ा हिस्सा भारतीय मार्केट में बिका
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के लिए साल 2017 बेहतरीन रहा है। कंपनी द्वारा बनाया गया नया कीर्तिमान यही इशारा करता है। दरअसल, Xiaomi ने सितंबर महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। यह जानकारी कंपनी के सीईओ ली जून ने दी। यह पहला मौका है जब कंपनी ने एक महीने में इतने सारे हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। ली जून द्वारा दी गई जानकारी पर खुशी व्यक्त करते हुए शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने भी कुछ ऐसा ही ट्वीट किया।

कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का बड़ा हिस्सा भारतीय मार्केट में बिका है। हाल ही में आयोजित फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया की त्योहारी सेल में मात्र दो दिन में कंपनी ने 10 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बेचने का दावा किया था। सबसे ज़्यादा बिक्री शाओमी रेडमी नोट 4 की हुई है।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने 2015 में 7 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए थे। इसके बाद 2016 कंपनी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं गया। शाओमी इस साल 5.8 करोड़ हैंडसेट की शिपिंग कर पाई। अब तक आए आंकड़ों को देखकर लगता है कि कंपनी के लिए 2017 कीर्तिमानों का साल साबित होगा।

भारतीय मार्केट पर गौर किया जाए तो सितंबर महीने की शुरुआत में जानकारी मिली थी कि कंपनी ढाई करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है। याद रहे कि कंपनी ने अपना पहला प्रोडक्ट करीब 3 साल पहले जुलाई 2014 में लॉन्च किया था। इसके अलावा शाओमी ने दावा किया है कि उसने भारतीय मार्केट में सबसे तेजी से यह कारनामा किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Sale, Xiaomi Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  2. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  3. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  5. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  6. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  7. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  8. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  9. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  10. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.