• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 64MP कैमरा, 67W फास्ट चार्जिंग और Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर वाला Xiaomi Civi 1S लेगा एंट्री, जानें फीचर्स

64MP कैमरा, 67W फास्ट चार्जिंग और Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर वाला Xiaomi Civi 1S लेगा एंट्री, जानें फीचर्स

Xiaomi ने यह भी ऐलान किया है कि Xiaomi Civi 1S फोन Miracle Sunshine कलर ऑप्शन में आएगा। टीजर इमेज से जाहिर होता है कि फोन में 3 लेंस के साथ एक रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

64MP कैमरा, 67W फास्ट चार्जिंग और Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर वाला Xiaomi Civi 1S लेगा एंट्री, जानें फीचर्स

Photo Credit: Weibo

शाओमी ने Weibo पर एक टीजर इमेज शेयर की है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi नए स्मार्टफोन Xiaomi Civi 1S को चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च करेगी।
  • शाओमी ने Weibo पर Xiaomi Civi 1S की एक टीजर इमेज शेयर की है।
  • Xiaomi Civi 1S में 6.55 इंच की फुल एचडी + OLED डिस्प्ले मिलेगी।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi Civi 1S को चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च करेगी। कंपनी ने Weibo पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है कि यह स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाला है। शाओमी ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए एक फोटो शेयर की है, जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन का डिजाइन Xiaomi Civi जैसा होगा जो कि बीते साल चीन में पेश किया गया था। आने वाला स्मार्टफोन में Xiaomi Civi की तरह ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि अभी तक स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।
 

कैसा होगा डिजाइन


शाओमी ने Weibo पर एक टीजर इमेज शेयर की है, जिसमें बताया गया है कि Xiaomi Civi 1S को 21 अप्रैल को दोपहर 2 बजे CST (11.30am IST) लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने यह भी ऐलान किया है कि फोन Miracle Sunshine कलर ऑप्शन में आएगा। टीजर इमेज से जाहिर होता है कि स्मार्टफोन में तीन लेंस के साथ एक रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। प्राइमेरी कैमरे में सबसे बड़ा कटआउट है और साथ में एक ड्यूल फ्लैश सिस्टम भी दिया गया है। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं ओर हैं और ग्राहकों को कर्व्ड-एज डिस्प्ले मिलेगी।
 

Xiaomi Civi 1S के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


बीते साल साल चीन में लॉन्च किए गए Xiaomi Civi स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर आने वाले Xiaomi Civi 1S में 6.55 इंच की फुल एचडी + OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC पर काम कर सकता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 128GB और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है।

वहीं हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चल है कि Xiaomi Civi 1S, Snapdragon 778G+ SoC प्रोसेसर वाला पहला Xiaomi स्मार्टफोन हो सकता है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट कैमरा की बात करें तो Xiaomi Civi 1S में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में  67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4500mAh की बैटरी मिल सकती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »