Xiaomi Black Shark 2 गेमिंग फोन की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर

Black Shark भारत में 27 मई को अपने नए स्मार्टफोन Black Shark 2 को लॉन्च करेगी। हाल ही में सामने आए एक टीज़र से इस बात का पता चला है कि ब्लैक शार्क 2 गेमिंग फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 23 मई 2019 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर मिलेगा शाओमी ब्लैक शार्क 2 गेमिंग फोन
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है Black Shark 2
  • Black Shark 2 गेमिंग फोन से 27 मई को उठेगा पर्दा

Xiaomi Black Shark 2 गेमिंग फोन की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर

Xiaomi की प्राइमरी रेंज़ के स्मार्टफोन आमतौर पर किफायती सेगमेंट में आते हैं लेकिन कंपनी के पास प्रीमियम प्रोडक्ट की रेंज़ भी उपलब्ध है। शाओमी की इस प्रीमियम रेंज़ का नाम है Black Shark। ब्लैक शार्क गेमिंग स्मार्टफोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन से लैस होते हैं। Black Shark भारत में 27 मई को अपने नए स्मार्टफोन Black Shark 2 को लॉन्च करेगी। हाल ही में सामने आए एक टीज़र से इस बात का पता चला है कि ब्लैक शार्क 2 गेमिंग फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी।

इंस्टाग्राम पर फ्लिपकार्ट के एक विज्ञापन से इस बात का पता चला है कि यह आगामी प्रीमियम स्मार्टफोन Flipkart पर बेचा जाएगा। विज्ञापन में Google, Poco by Xiaomi, Samsung और Oppo जैसे कई ब्रांड के नाम लिखे हुए हैं जो फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। टीज़र में Black Shark 2 लिखा नज़र आ रहा है, यह इस बात का संकेत है कि ब्लैक शार्क 2 की बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी।
Advertisement
 

Xiaomi भारत में Flipkart और Amazon दोनों के साथ मिलकर काम करती है। लेकिन शाओमी पहले भी अपने कुछ हाई-एंड स्मार्टफोन जैसे कि Xiaomi Mi Mix 2 और Poco F1 के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart का चुनाव कर चुकी है। ऐसे में संभव है कि Xiaomi एक बार फिर अपने लेटेस्ट हाई-एंड डिवाइस की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ जाए।
 

Black Shark 2 की कीमत

ब्लैक शार्क 2 की भारतीय मार्केट में कीमत क्या होगी फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है। लेकिन चीनी मार्केट में ब्लैक शार्क 2 की शुरुआती कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 32,300 रुपये) है। इस दाम में आपको 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन लगभग 35,300 रुपये) है।
Advertisement

इसका 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,799 चीनी युआन (लगभग 38,300 रुपये) और इसके प्रीमियम मॉडल में 12 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज है जिसकी कीमत 4,199 चीनी युआन (लगभग  42,400 रुपये) है। यह हैंडसेट शैडो ब्लैक और फ्रोज़न सिल्वर रंग में मिलेगा।
 

Black Shark 2 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाले ब्लैक शार्क 2 स्मार्टफोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और इसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 640 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम है।
Advertisement

अब बात Black Shark 2 के कैमरा सेटअप की। ब्लैक शार्क 2 में दो रियर कैमरे हैं, फोन के पिछले हिस्से में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.75 है। सेकेंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। रियर कैमरा 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। Black Shark 2 में दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे- एक 128 जीबी और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए  4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 163.61x75.01x8.77 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Excellent performance
  • Good pressure-sensitive display
  • Bad
  • No dust or water resistance
  • Large and bulky
  • Underwhelming cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Black Shark 2, Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.