Xiaomi 16 अक्टूबर से शुरू करेगी 'Diwali With Mi' सेल, कई प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे ऑफर्स

Mi.com पर दिवाली विद मी सेल में Xiaomi ने ग्राहकों को छूट और कैशबैक देने के लिए एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2020 10:06 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Diwali With Mi सेल 16 से 21 अक्टूबर तक चलेगी
  • गोल्ड, प्लेटिनम और डायमंड वीआईपी क्लब मेंबर्स को मिलेगा अर्ली एक्सेस
  • एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड पर मिलेगी 1,000 रुपये की छूट

Xiaomi इस सेल से एक दिन पहले Mi 10T और Mi 10T Pro भी लॉन्च कर रही है

Xiaomi ने अपनी Diwali With Mi सेल की घोषणा करते हुए फेस्टिव सीज़न सेल में एंट्री कर दी है। जहां एक ओर Amazon और Flipkart अपनी खुद की फेस्टिव सेल की मेजबानी करने वाले हैं, अब Xiaomi भी 16 अक्टूबर से Mi.com पर अपनी दिवाली सेल की मेजबानी करेगी। इसमें गोल्ड, प्लेटिनम और डायमंड वीआईपी सदस्यों डील्स और ऑफर्स पर जल्दी पहुंच मिलेगी। इन ग्राहकों के लिए एक्सेस एक दिन पहले शुरू हो जाएगा। 15 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट भी अपने प्लस ग्राहकों के लिए बिग बिलियन डेज़ सेल शुरू कर रही है और 16 अक्टूबर से यह सेल सभी के लिए खुल जाएगी, जबकि अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल भारत में 17 अक्टूबर से शुरू होगी।

Mi.com पर दिवाली विद मी सेल में Xiaomi ने ग्राहकों को छूट और कैशबैक देने के लिए एक्सिस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ साझेदारी की है। अन्य सेल की तरह ही कंपनी द्वारा बेचे जाने वाले फोन और प्रोडक्ट्स की कीमतों में भी कटौती होगी। Xiaomi अपने दो आगामी फोन Mi 10T और Mi 10T Pro फोन को बिक्री से एक दिन पहले लॉन्च कर रही है और संभवतः इन्हें Diwali With Mi पर बेचा जाए।

Xiaomi ने पुष्टि की है कि एक्सिस बैंक कार्ड और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले खरीदारों को 1,000 रुपये की तत्काल छूट मिलेगी। दिवाली विद मी सेल छह दिनों तक जारी रहेगी और 21 अक्टूबर को मध्यरात्री 12 बजे समाप्त हो जाएगी। Mi India और Xiaomi India के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि गोल्ड, डायमंड, और प्लेटिनम वीआईपी सदस्यों के लिए सेल जल्दी शुरू हो जाएगी।

कंपनी इस सेल में Redmi Earbuds 2c और Redmi SonicBass Wireless Earphones जैसे ऑडियो प्रोडक्ट्स भी पेश करेगी। हम पुराने स्मार्टफोन्स पर कीमतों में कटौती की उम्मीद कर सकते हैं और साथ ही नए फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई और कैशबैक ऑफर्स भी देख सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.