Mi Anniversary Sale शुरू, 4 रुपये की फ्लैश सेल शाम 4 बजे

Xiaomi की चौथी Mi Anniversary सेल की शुरुआत मंगलवार से हो गई। मी सेल से पहले कंपनी की वेबसाइट Mi.com पर ऑफर का खुलासा कर दिया गया है। यह सेल 10 जुलाई से शुरू हुई है और 12 जुलाई तक चलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2018 11:04 IST
ख़ास बातें
  • 10 से 12 जुलाई तक हर दिन शाम 4 बजे होगी 4 रुपये वाली फ्लैश सेल
  • Xiaomi अपनी इस सेल में कई प्रोडक्ट पर छूट भी दे रही है
  • Xiaomi Mi Mix 2 और Xiaomi Mi Max 2 मिलेंगे सस्ते में

Xiaomi 4th Mi Anniversary Sale

Xiaomi की चौथी Mi Anniversary सेल की शुरुआत मंगलवार से हो गई। मी सेल से पहले कंपनी की वेबसाइट Mi.com पर ऑफर का खुलासा कर दिया गया है। यह सेल 10 जुलाई से शुरू हुई है और 12 जुलाई तक चलेगी। तीन दिनों तक चलने वाली Mi Anniversary सेल में हर यूज़र हिस्सा ले सकेंगे। सबसे आकर्षक ऑफर की बात करें तो Xiaomi 4 रुपये की फ्लैश सेल आयोजित करेगी। यूज़र मात्र 4 रुपये में मी एलईडी स्मार्ट टीवी 4 (55 इंच), रेडमी वाई2, रेडमी नोट 5 प्रो और मी बैंड 2 खरीद पाएगे। इसके अलावा Xiaomi Mi Mix 2 और Xiaomi Mi Max 2 जैसे हैंडसेट सस्ते में बेचे जाएंगे। इसके अलावा Mi Mix 2 और Mi Max 2 हैंडसेट के साथ 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

इंस्टेंट डिस्काउंट और कैशबैक के लिए Xiaomi ने एसबीआई, पेटीएम और मोबीक्विक के साथ साझेदारी भी की है। Mi Anniversary सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर यूज़र 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए खरीदारी की न्यूनतम राशि 7,500 रुपये होनी चाहिए। इसी तरह से 8,999 रुपये की न्यूनतम खरीदारी पर Paytm पर 500 रुपये का कैशबैक पाने का मौका है। इसके अलावा पेटीएम के जरिए फ्लाइट बुकिंग के साथ 1,000 रुपये का कैशबैक और सिनेमा टिकट के साथ 200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा मोबीक्विक से खरीदारी करने पर 25 प्रतिशत कैशबैक (सर्वाधिक वैल्यू 3,000 रुपये) मिलेगा।
Advertisement
 

Mi Anniversary फ्लैश सेल

Xiaomi 10 से 12 जुलाई तक हर दिन शाम 4 बजे 4 रुपये की फ्लैश सेल आयोजित करेगी। इस दौरान Redmi Y1, Mi LED Smart TV 4 (55 inches), Mi Body Composition Scale, Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और Mi Band 2 मात्र 4 रुपये में उपलब्ध होंगे।
 

Mi Anniversary स्पेशल डिस्काउंट

Xiaomi अपनी इस सेल में कई प्रोडक्ट पर छूट भी दे रही है। शाओमी मी मिक्स 2 को 27,999 रुपये में बेचा जा रहा है जबकि इसकी एमआरपी 29,999 रुपये है। शाओमी मी मैक्स 2 को 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इसकी एमआरपी 15,999 रुपये है। ट्रैवल बैकपैक को 1,899 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी एमआरपी 1,999 रुपये है। मी ईयरफोन्स 649 रुपये में उपलब्ध है। इसकी एमआरपी 699 रुपये है। Mi Band 2 इस सेल में 1,599 रुपये (एमआरपी 1,799 रुपये) में बिकेगा। Xiaomi इसके साथ ट्रैवल कॉम्बो पैक भी दे रही है। इसमें मी ट्रैवल बैकपैक (कीमत 1,999 रुपये) और मी सेल्फी स्टिक ट्राईपॉड (कीमत 1,099 रुपये) को एक साथ 2,948 रुपये में बेचा जा रहा है। इसी तरह मी बैंड एचआरएक्स एडिशन (1,299 रुपये) के साथ मी बैड स्टैप ब्लू (कीमत 199 रुपये) को लाइफ स्टाइल कॉम्बो में 1,398 रुपये में बेचा जाएगा।
 

मी एनिवर्सरी ब्लॉकबस्टर सेल

Xiaomi 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro के लिए ब्लॉकबस्टर सेल आयोजित करेगी। इसी तरह से Mi LED Smart TV 4A (32 इंच, 43 इंच और 55 इंच) को भी 10 जुलाई को 12 बजे बेचा जाएगा। बता दें कि इन टीवी को सेल में फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। दूसरी तरफ, Redmi Y2 शाओमी की अपनी वेबसाइट पर 11 जुलाई को दोपहर 2 बजे उपलब्ध होगा। रेडमी 5ए की सेल 12 जुलाई को दोपहर 2 बजे आयोजित होगी।
Advertisement

Xiaomi ने सीमित संख्या में कॉम्बो ऑफर भी उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी है। इसे 'Blink & Miss Deals' का नाम दिया गया है। यह सेल 10 जुलाई से 12 जुलाई के बीच हर शाम 6 बजे आयोजित होगी। Redmi Note 5 और Mi VR Play 2 कॉम्बो को 9,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, Redmi Y1 और Mi Bluetooth Headset कॉम्बो को 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसी तरह से मी पॉकेट स्पीकर और मी ईयरफोन बेसिक कॉम्बो 1,499 रुपये में बिकेगा। 10000 एमएएच का मी पावर बैंक 2आई और मी रोलरबॉल पेन कॉम्बो शाओमी की वेबसाइट पर 899 रुपये में बेचा जाएगा। ये सारे कॉम्बो सिर्फ 200 यूनिट में उपलब्ध होंगे।

ऑफर के अलावा मी एनिवर्सरी सेल के दौरान सुबह 10 बजे कूपन भी उपलब्ध होंगे। ये कूपन 50 रुपये, 100 रुपये, 200 रुपये और 500 रुपये के होंगे। इन्हें कम से कम 600 रुपये की खरीदारी में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा शाओमी की चौथी सालगिरह पर होने वाली सेल में मी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत आप अपने पुराने हैंडसेट के बदले नया शाओमी स्मार्टफोन खरीद सकेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.