8 मिनट में फुल चार्ज होगा Xiaomi का फोन

Xiaomi अपनी आगामी HyperCharge टेक्नोलॉजी को अगले साल पेश करने वाली है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अगस्त 2021 14:49 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अगले साल अपनी HyperCharge टेक्नोलॉजी पेश कर सकता है
  • इस टेक्नोलॉजी की बदौलत 4,000mAh बैटरी मात्र 8 मिनट में होगी फुल चार्ज
  • अगले साल Mi MIX 5 में सबसे पहले किया जा सकता है इसका इस्तेमाल

Xiaomi HyperCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी में 200W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा

Xiaomi की हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी (HyperCharge Technology) कथित तौर पर अगले साल दस्तक दे सकती है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि शाओमी ने हाल ही में अपनी हाइपरचार्ज चार्जिंग टेक्नोलॉजी को घोषित किया था, जो सपोर्टेड डिवाइस को वायरलेस तरीके से 120W क्षमता और वायर्ड तरीके से 200W क्षमता के साथ चुटकी में फुल चार्ज कर सकती है। कंपनी ने यह भी कहा था कि शुरुआत में इस टेक्नोलॉजी को Xiaomi के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन (Xiaomi Flagship smartphones) पर इस्तेमाल किया जाएगा। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट का भी कुछ ऐसा ही कहना है कि अगले साल लॉन्च होने वाले Mi MIX 5 स्मार्टफोन में भी इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। 

Mydrivers की रिपोर्ट के का दावा है कि Xiaomi अपनी आगामी HyperCharge टेक्नोलॉजी को अगले साल पेश करने वाली है। इसी रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि अगले साल इस टेक्नोलॉजी को सबसे पहले आगामी Mi MIX 5 फ्लैगशिप में दिया जाएगा। हालांकि, इसमें 120W वायरलेस के बजाय 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा। जैसा कि हमने बताया, हाइपरचार्ज तकनीक में 120W तक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल है।
Advertisement


कंपनी का इस साल की फ्लैगशिप MIX सीरीज़ का लेटेस्ट फोन Mi MIX 4 है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्लेमाल किया गया है, जो कंपनी द्वारा विकसित अब तक की सबसे फास्ट चार्जिंग तकनीक है।
Advertisement

HyperCharge की बात करें, तो माना जा रहा है कि यह टेक्नोलॉजी वायर्ड तरीके से 4000mAh क्षमता की बैटरी को मात्र तीन मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है और मात्र आठ मिनट में 0-100 प्रतिशत चार्ज कर सकती है। वहीं, 120W वायरलेस चार्जिंग के दम पर 4000mAh क्षमता की बैटरी एक मिनट में 10 प्रतिशत, सात मिनट में 50 प्रतिशत और 15 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.