Xiaomi ने लॉन्च किया 20000mAh बैटरी का पावर बैंक, 33W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट, जानें कीमत

Xiaomi स्मार्टफोन्स के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2024 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 20000mAh Power Bank में 10,000mAh की दो बैटरियां लगी हैं।
  • इसमें एक इंटेलिजेंट रिकॉग्नीशन चिप भी है।
  • डिवाइस को लाइट खाकी, और डीप स्पेस ब्लू कलर्स में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi पावर बैंक में lithium-ion बैटरी मिलती है।

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Xiaomi ने अपना नया पावर बैंक लॉन्च कर दिया है जो 20,000mAh की बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। इसमें एक बिल्ट इन केबल है, यह 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पावर बैंक में lithium-ion बैटरी मिलती है। यह मोबाइल, टैबलेट, ईयरफोन्स, स्मार्टवॉच आदि को चार्ज कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Xiaomi 20000mAh Power Bank price

Xiaomi 20000mAh पावर बैंक की कीमत 159 युआन (लगभग 1,800 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। डिवाइस को लाइट खाकी, और डीप स्पेस ब्लू कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Xiaomi 20000mAh Power Bank specifications

Xiaomi 20000mAh Power Bank में 10,000mAh की दो बैटरियां लगी हैं। यह एयरप्लेन फ्रेंडली डिवाइस है। यह इंटरनेशनल एविएशन स्टैंडर्ड को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जिसमें कि 100Wh से कम की बैटरी एनर्जी दी गई है। डिवाइस में लीथियम आयन बैटरी लगी हैं। साथ ही इसमें एक इंटेलिजेंट रिकॉग्नीशन चिप भी है। यह चिप डिवाइस के हिसाब से आउटपुट करंट को खुद ही एडजस्ट कर देती है। 

Xiaomi स्मार्टफोन्स के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। पावर बैंक में कनेक्टिविटी के लिए कई तरह के पोर्ट मिल जाते हैं। इसमें बिल्ट इन यूएसबी टाईप सी पावर इंटरफेस है। साथ में USB-C और USB-A पोर्ट्स भी दिए गए हैं। इसमें एकसाथ तीन डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इसमें 9 लेयर सेफ्टी फीचर दिया गया है। जिससे कि यह ओवर चार्जिंग, ओवर डिस्चार्ज, हाई टेम्परेचर, और शॉर्ट सर्किट, और अन्य तरह की बुरी परिस्थितियों में किसी तरह का नुकसान नहीं होने देता है। 

इसमें कंपनी ने एक लो-करंट चार्जिंग मोड भी दिया है। इसे बैटरी चेक बटन पर डबल क्लिक करके एक्टिवेट किया जा सकता है। इस फीचर को लो करंट डिवाइसेज को चार्ज करने के लिए दिया गया है जिनमें ब्लूटूथ हेडसेट आदि शामिल हैं। इसकी बॉडी PC+ABS मटिरियल की बनी है। यह राउंड एज के साथ आता है जिससे पकड़ने में भी आसानी होती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  5. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  6. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  7. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  8. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  9. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.