Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 नवंबर 2026 23:41 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया गया है
  • Xiaomi 18 Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी है

Photo Credit: Xiaomi

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi ने हाल ही में चीन में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को पेश किया था। इन स्मार्टफोन्स को अगले सप्ताह इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। भारत में भी Xiaomi 18 Pro को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर Xiaomi 18 Pro की मॉडल नंबर - 2609BPN61I के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग से Xiaomi 18 Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। देश में इस स्मार्टफोन को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है लेकिन Xiaomi 18 Pro Max को लाने की कम संभावना है। 

Advertisement

भारत में लॉन्च होने वाले Xiaomi 18 Pro के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं।  Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन में 2.7 इंच AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Xiaomi 18 Pro की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में  सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Xiaomi 18 Pro में 7,000mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के अलावा 27 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन के रियर में 2.9 इंच AMOLED स्क्रीन है। Xiaomi 18 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। यह Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 MP का मेन कैमरा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.