Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!

फोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप से लैस होकर आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 नवंबर 2026 17:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन के अंदर बड़ी बैटरी होगी जिसकी कैपिसिटी 7200mAh हो सकती है।
  • फोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप से लैस होकर आ सकता है।
  • Xiaomi 18 में कंपनी कैमरा डिजाइन में बदलाव कर सकती है।

फोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप से लैस होकर आ सकता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 18 का लॉन्च नजदीक आ रहा है। फोन दिसंबर में कथित तौर पर दस्तक देगा जिससे पहले इसके स्पेसिफिकेशंस लीक होने लगे हैं। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट इसके चार्जिंग फीचर्स का खुलासा करता है। फोन को चीन का एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। यहां से इसके अंदर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का पता चलता है और कैपिसिटी का भी खुलासा होता है। Xiaomi 18 में 200 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप बताया गया है। आइए जानते हैं Xiaomi 18 में क्या होगा खास

Xiaomi 18 फोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस सामने आने लगे हैं। फोन को हाल ही में चीन के 3C सर्टिफिकेशन (via) में देखा गया है। फोन का मॉडल नम्बर M261DB बताया गया है। इसके बारे में कहा गया है कि यह शाओमी 18 मॉडल है। लिस्टिंग में तारीख 6 नवंबर की बताई गई है। यहां से पता चलता है कि फोन के अंदर 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। हालांकि लिस्टिंग से फोन के मॉनिकर, लॉन्च डेटा, या अन्य किसी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं होती है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि सीरीज का यह मॉडल कंपनी लॉन्च जरूर करेगी। टिप्स्टर DCS के अनुसार, फोन दिसंबर में रिलीज होगा। 

Xiaomi 18 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस काफी समय से चर्चा में हैं। फोन के अंदर 6.5 इंच के लगभग डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप से लैस होकर आ सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है। फोन के अंदर बड़ी बैटरी होगी जिसकी कैपिसिटी 7200mAh हो सकती है। 

Xiaomi 18 में कंपनी कैमरा डिजाइन में बदलाव कर सकती है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में बड़े कैमरा मॉड्यूल के साथ नए डिजाइन वाला रियर पैनल होगा। फोन कॉम्पेक्ट डिजाइन के साथ आ सकता है। इसी के साथ फोन के अंदर स्मार्ट प्राइवेसी डिस्प्ले मिलने की संभावना है। Xiaomi 18 में 200 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप बताया गया है। वहीं इससे पुराने मॉडल में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  2. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  4. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  7. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  8. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  10. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.