Xiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 6500mAh बैटरी, 50MP 3 कैमरा के साथ, 4 जून को देगा दस्तक

Xiaomi 17T India का भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी इस फोन को भारत में 4 जून को लॉन्च करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2026 14:05 IST
ख़ास बातें
  • फोन को कंपनी Violet और Deep Blue कलर्स में पेश कर सकती है।
  • फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ रिलीज होगा।

Xiaomi 17T का भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी इस फोन को भारत में 4 जून को लॉन्च करने जा रही है।

Xiaomi 17T का लॉन्च भारत में जल्द होने जा रहा है। कंपनी ने स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले टीज कर दिया है जिसमें इसके अंदर धांसू कैमरा होने के संकेत मिलते हैं। टीजर बताता है कि फोन में Leica का कैमरा मिलने वाला है। इससे पता चलता है कि फोन में दमदार फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी क्षमता होने वाली है। इसके अलावा इसमें बड़ी बैटरी भी आने का संकेत दिया गया है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल मार्केट में 28 मई को लॉन्च करने जा रही है जबकि भारत में यह 4 जून को लॉन्च होगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Xiaomi 17T Launch, Price in India

Xiaomi 17T का भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है। कंपनी इस फोन को भारत में 4 जून को लॉन्च करने जा रही है। इसी के साथ इसकी कीमत भी लीक हो गई है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, फोन भारत में 12GB + 256GB के शुरुआती वेरिएंट के साथ आ सकता है जिसकी कीमत 59,999 रुपये से शुरू हो सकती है। इसके अलावा फोन का 12GB + 512GB वेरिएंट भी लॉन्च होगा। फोन को कंपनी Violet और Deep Blue कलर्स में पेश कर सकती है। 

Xiaomi 17T Specifications

Xiaomi 17T के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस भी चर्चा में हैं। फोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Dolby Vision का सपोर्ट बताया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी होंगे। फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ रिलीज होगा। 

Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी हो सकती है जिसके साथ में कंपनी 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दे सकती है। फोन के अंदर कैमरा पर कंपनी ने खास फोकस किया है। इसमें मेन कैमरा 50MP Light Hunter 800 सेंसर के साथ बताया गया है। साथ में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा। इसमें 5X ऑप्टिकल जूम फीचर मिल सकता है। फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी होगा। यह फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आ सकता है। फोन में IP68 रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.