Xiaomi 17T, 17T Pro की लॉन्च तारीख आई सामने, जल्द होंगे पेश, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi इस महीने के आखिर में Xiaomi 17T सीरीज को चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मई 2026 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले होगी।
  • Xiaomi 17T Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट मिल सकता है।

Xiaomi 17 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi इस महीने के आखिर में Xiaomi 17T सीरीज को चुनिंदा ग्लोबल बाजारों में लॉन्च करने वाला है। ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने के बाद Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ये दोनों फोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के साथ भारत की फ्लैगशिप लाइनअप में शामिल होंगे। इसके अलावा कंपनी कथित तौर पर Xiaomi 17 Max को भी भारत और अन्य ग्लोबल बाजारों में पेश करने का प्लान बना रहा है। यहां हम आपको Xiaomi 17T सीरीज में शामिल होने वाल दो नए स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 17T, 17T Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च

टिपस्टर योगेश बराड़ ने X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को 28 मई को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा टिप्सटर का कहना है कि ये दोनों स्मार्टफोन भारत में Redmi Turbo 5 के लॉन्च के बाद लॉन्च किए जाएंगे, जिसकी पुष्टि हो चुकी है कि इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक Xiaomi 17T सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसके ग्लोबल लॉन्च में केवल कुछ ही हफ्ते बाकी हैं। Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro के अलावा कंपनी भारत में कथित तौर पर Xiaomi 17 Max को लेकर भी आने वाली है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है कि इसे आने वाले हफ्तों में चीन में लॉन्च किया जाएगा। अगर ये तीनों मॉडल भारत में लॉन्च होंगे तो Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra के साथ जुड़ जाएंगे, जिसके बाद देश में कुल 5 फ्लैगशिप मॉडल हो जाएंगे।

Xiaomi 17T, Xiaomi 17T Pro Price (Expected)

Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro के स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। Xiaomi 17T के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 749 (लगभग 83,000 रुपये) होगी। वहीं Xiaomi 17T Pro की कीमत EUR 999 (लगभग 1,11,000 रुपये) हो सकती है। 

Advertisement

Xiaomi 17T, Xiaomi 17T Pro Specifications (Expected)

Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 460ppi पिक्सल डेंसिटी होगी। वहीं Xiaomi 17T Pro में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1280x2772 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 447 ppi पिक्सल डेंसिटी होगी। 17T में 4nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर मिलने की संभावना है, वहीं Xiaomi 17T Pro में 3nm ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन में 12GB LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.