Xiaomi 17 Ultra का डिजाइन आया सामने, Leica कैमरा सैम्पल में दिखा फोटोग्राफी का दम!

Xiaomi 17 Ultra कंपनी के टॉप फ्लैगशिप फोन के रूप में पेश किया जाएगा

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2025 16:46 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Xiaomi 17 Ultra डिजाइन से पर्दा उठा दिया है।
  • फोन के रियर में बड़ा सा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो सेंटर में मौजूद है।
  • मेन कैमरा OmniVision OV50X सेंसर है।

Xiaomi 17 Ultra के लॉन्च से पहले फोन के डिजाइन से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है।

Xiaomi 17 Ultra फोन को कंपनी इसी हफ्ते में लॉन्च करने जा रही है। फोन के बारे में कई हफ्तों से अफवाहें जारी हैं जिसमें इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर चर्चा है। आखिरकार कंपनी ने Xiaomi 17 Ultra डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। फोन का रियर लुक सामने आ गया है। इसके साथ ही चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ने फोन के कैमरा का एक सैम्पल भी जारी कर दिया है जिसमें इसकी धांसू कैमरा क्षमता का परिचय मिलता है। Xiaomi 17 Ultra कंपनी के टॉप फ्लैगशिप फोन के रूप में पेश किया जाएगा इसलिए कंपनी इसमें बेहतरीन फीचर्स देने का दावा कर रही है। आइए जानते हैं कैसा दिखता है फोन और कैसा होगा इसका कैमरा। 

Xiaomi 17 Ultra के लॉन्च से पहले फोन के डिजाइन से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। शाओमी ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट Xu Fei ने स्वयं इसके डिजाइन से पर्दा उठाया है। Toutiao पर इसका एक शॉर्ट वीडियो जारी किया गया है जिसमें इस फोन का डिजाइन पहली बार नजर आया है। वीडियो में डिजाइन एलिमेंट्स को साफ-साफ देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन में सादा व्हाइट फिनिश नजर आ रहा है। फोन के रियर में बड़ा सा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो सेंटर में मौजूद है। हाउसिंग के ठीक बीच में Leica की ब्रांडिंग है। टॉप में दो फ्लैश लाइट दिए गए हैं। 

Xiaomi 17 Ultra design revealed
Photo Credit: Gizmochina

Xiaomi 15 Ultra से इस फोन का लुक काफी मिलता है। Xiaomi 17 Ultra में रियर साइड में तीन कैमरा दिए गए हैं। मेन कैमरा OmniVision OV50X सेंसर है। दावा है कि यह 1 इंच का सेंसर डाइनेमिक रेंज और लो-लाइट परफॉर्मेंस को कई गुना बढ़ा सकता है। मेन लेंस के साथ में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि Xiaomi 15 Ultra में इस्तेमाल किए गए लेंस मॉड्यूल से यह 35 प्रतिशत ज्यादा बड़ा है। इसे Leica APO ऑप्टिकल सर्टिफिकेशन प्राप्त है जो कलर फ्रिंज को कम करता है और स्पष्टता को बढ़ाता है। 

Xiaomi 17 Ultra camera sample released
Photo Credit: Gizmochina

Advertisement

कंपनी ने इसी के साथ फोन का पहला कैमरा सैम्पल भी रिलीज कर दिया है। यह सैम्पल लो-लाइट में फोन की पावर का नमूना पेश करता है। शाओमी का कहना है कि Leica के साथ कंपनी की गहरी रणनीतिक साझेदारी इस बार की गई है जिसकी बदौलत फोन में नाइट फोटोग्राफी और टेलीफोटो शूटिंग को नयी ऊंचाई तक ले जाया गया है। बहरहाल, कंपनी की ओर से Xiaomi 17 Ultra को लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं। देखना होगा कि लॉन्च के समय यह इन दावों पर कितना खरा उतरता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.