Xiaomi 16 की बैटरी का खुलासा, Galaxy S26 Ultra और iPhone 17 Pro को देगा टक्कर

Xiaomi अपने आगामी फ्लैगशिप Xiaomi 16 पर काम कर रहा है जो कि एक पावरफुल डिवाइस बनने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2025 09:40 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 16 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
  • Xiaomi 16 में 6.3 इंच से 6.39 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Xiaomi 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर होगा।

Xiaomi 15 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपने आगामी फ्लैगशिप Xiaomi 16 पर काम कर रहा है जो कि एक पावरफुल डिवाइस बनने जा रहा है। हाल ही में आई एक लीक में दावा किया गया है कि फोन में पहले के मुकाबले में ज्यादा बड़ी बैटरी मिलेगी। टॉप लेवल स्पेसिफिकेशंस के साथ Xiaomi 16 कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में तगड़ा डिवाइस हो सकता है। यहां हम आपको Xiaomi 16 के फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 16 कब होगा पेश


Xiaomi 16 चीन में सितंबर के आखिर तक पेश होने की उम्मीद है। बाजार में यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप एक नया स्टैंडर्ड स्थापित कर सकता है। इन स्पेसिफिकेशंस के साथ यह Galaxy S26 Ultra या iPhone 17 Pro आदि कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।


Advertisement
Xiaomi 16 Specifications (Expected)


अफवाह के अनुसार, Xiaomi 16 में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो कि Xiaomi 15 में दी गई 5,240mAh की बैटरी से काफी बड़ी है। हालांकि, पहले बात हो रही थी कि इसमें 6,800mAh या 6,500mAh से ज्यादा की बैटरी होगी, लेकिन नई जानकारी से पता चलता है कि Xiaomi 16 अपने साइज के हिसाब से बैटरी किंग के तौर पर आ सकता है। खासतौर पर वीबो पर टिपस्टर Wisdom Pikachu की लीक में भी समान बैटरी कैपेसिटी का सुझाव मिला था।

अफवाहों के अनुसार आगामी फोन में 6.3 इंच से 6.39 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी, जिससे यह कॉम्पैक्ट होने के साथ पॉकेट-फ्रेंडली फॉर्म फैक्टर बनाए रखेगा। और लंबे समय तक चलने वाली कैपेसिटी के साथ अधिकतर प्रतियोगी फोन को टक्कर दे सकता है। सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी के वजह से यह पावर बूस्ट है, जिसका मतलब है कि लंबे समय तक गेमिंग सेशन और स्ट्रीमिंग के दौरान बिना चार्जर काम चलेगा।
Advertisement

बैटरी के अलावा Xiaomi 16 ऑफिशियल स्तर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है। क्वालकॉम का नेक्स्ट-जेन सिलिकॉन उसी समय के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद है। नेक्स्ट जनरेशन के क्वालकॉम फ्लैगशिप ने AI टास्क से लेकर हैवी मल्टीटास्किंग तक सभी के लिए दमदार परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का वादा किया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा का खुलासा हुआ है, जिसमें स्टेलर लो लाइट शॉट्स के लिए 1/1.3-इंच साइज वाला एक प्राइमरी कैमरा और क्रिस्प जूम और मैक्रो शॉट्स के लिए पेरिस्कोप टेलीफोटो शामिल है। आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3.0 पर चलने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  9. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  10. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.