Xiaomi 15 Ultra का डिजाइन लॉन्च से पहले लीक, मिलेंगे 200MP क्वाड कैमरा, 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!

फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 6000mAh बैटरी, 90W चार्जिंग दी जा सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 10:31 IST
ख़ास बातें
  • लीक हुई इमेज में फोन के रियर में चार लेंस दिखाई दे रहे हैं।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • इसमें Xiaomi का HyperOS 2.0 OS होगा जो कि Android 15 आधारित होगा।

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर अपने फ्लैगशिप फोन में कैमरा पर खास फोकस कर रही है।

Xiaomi 15 Ultra फोन अपने कैमरा को लेकर बहुत सुर्खियां बटोर रहा है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर अपने फ्लैगशिप फोन में कैमरा पर खास फोकस कर रही है। Xiaomi 15 Ultra इनमें सबसे दमदार हो सकता है। फोन अगले साल लॉन्च होने वाला है और यह फोटोग्राफी के मामले में कंपनी का अबतक का टॉप स्मार्टफोन बताया जा रहा है। फोन में क्वाड कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें 50MP मेन सेंसर होगा। अब इस फोन का इंटरनल डिजाइन लीक हो गया है। आइए जानते हैं यहां से क्या जानकारी निकल कर सामने आती है। 

Xiaomi 15 Ultra फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंटरनल डिजाइन लॉन्च से पहले लीक हो गया है। फोन के कैमरा डिपार्टमेंट को लेकर खासी चर्चा है जिसमें 50MP मेन सेंसर 23mm फोकल लेंथ के साथ बताया गया है। इसमें दूसरा सेंसर 50MP का ISOCELL JN5 सेंसर होगा जो कि अल्ट्रावाइड शॉट्स लेगा। तीसरा लेंस 50MP पेरिस्कोप शूटर होगा जिसमें 3X जूम देखने को मिलेगा। सेटअप में एक सेंसर 200MP का होगा जिसमें 4.3X ऑप्टिकल जूम फीचर होगा। 

इससे पहले फोन के लीक हुए रेंडर्स में यह साफ हो चुका है कि फोन में ये चारों लेंस मौजूद होंगे, और अब इसके इंटरनल डिजाइन के लीक होने से इसकी पुष्टि भी हो जाती है। लीक हुई इमेज में फोन के रियर में चार लेंस दिखाई दे रहे हैं। टॉप में लंबे आकार का लेंस 200MP सेंसर बताया जा रहा है। इसके नीचे टेलीफोटो सेंसर कहा जा रहा है, और टेलीफोटो के बाएं और दाएं क्रमश: मेन सेंसर और अल्ट्रावाइड सेंसर मौजूद बताए गए हैं। 

Xiaomi 15 Ultra के स्पेसिफिकेशंस भी लीक्स के माध्यम से चर्चा में हैं। फोन में 6.7 इंच का 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले होगा। इसमें माइक्रो कर्व ऐज डिजाइन देखने को मिल सकता है। डिस्प्ले में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। फोन तीन मैटिरियल फिनिशन में आ सकता है जिसमें लैदर, फाइबरग्लास, और सिरामिक शामिल हो सकते हैं। 

फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें 6000mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है। जिसके साथ में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 80W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिल सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए इसमें Xiaomi का HyperOS 2.0 OS होगा जो कि Android 15 आधारित होगा। फोन 2025 के शुरुआत में चीन में पेश हो सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. FIFA World Cup 2026 Final: भारत में कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच? यहां मिलेगी पूरी डिटेल
  2. ₹3,400 सस्ता मिल रहा तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  2. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  3. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  4. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  5. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  6. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  9. भारत के सबसे बड़े परमाणु प्लांट से जुड़ा डेटा लीक? हजारों डॉक्यूमेंट्स पहुंचे डार्क वेब पर!
  10. ₹3,400 सस्ता मिल रहा तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, ये है पूरी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.