Xiaomi 15 Ultra में मिलेगा पेरीस्कोप कैमरा, कैमरा सैंपल हुए जारी, जानें सबकुछ

Xiaomi इस महीने के आखिर में Xiaomi 15 Ultra को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 फरवरी 2025 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi इस महीने के आखिर में Xiaomi 15 Ultra को पेश करने वाला है।
  • Xiaomi 15 Ultra नाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाएगा।
  • Xiaomi 15 Ultra में एक 2K माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी।

Xiaomi 14 Ultra में 16GB रैम दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi इस महीने के आखिर में Xiaomi 15 Ultra को पेश करने वाला है। लॉन्च से पहले Xiaomi के फाउंडर, प्रेसिडेंट और सीईओ लेई जून ने वीबो पर स्मार्टफोन से पहला कैमरा सैंपल शेयर किया है, जो लो लाइट कंडीशन में इसकी कैपेसिटी दर्शाती है। फोटो से नाइट फोटोग्राफी में बेहतर सुधार का सुझाव मिलता है, खासकर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ बेहतर फोटोग्राफी मिलेगी। आइए Xiaomi 15 Ultra के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi 15 Ultra का कैमरा


शेयर किया गया सैंपल Xiaomi 15 Ultra के 100mm पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के जरिए लिया गया था। इसलिए ऐसा लग रहा है कि इसे संभावित 200 मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL HP9 पेरिस्कोप कैमरे से कैप्चर किया गया था। 1/1.4-इंच साइज वाला यह सेंसर लो लाइट में परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए 4×4 पिक्सल बिनिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जिससे डार्क कंडीशन में डिटेल और फास्ट टेलीफोटो शॉट्स की सुविधा मिलती है। इसमें 4.3x ऑप्टिकल जूम और 100x AI एडवांस डिजिटल जूम का सपोर्ट करने की भी उम्मीद है, जो इसे इंडस्ट्री में सबसे एडवांस पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरों में से एक बनाता है।

लेई जून ने पहले कहा था कि Xiaomi 15 Ultra नाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाएगा। यह सुझाव देते हुए कि इसका पेरिस्कोप कैमरा लो लाइट में टेलीफोटो इमेजिंग में एक नया स्टैंडर्ड स्थापित कर सकता है। बेहतर क्लैरिटी, कंट्रोल नॉयज लेवल और शानदार हाइलाइट्स के साथ सैंपल फोटो इन दावों की पुष्टि करते हैं।


Xiaomi 15 Ultra Price


Xiaomi 14 Ultra की कीमत 6,499 युआन (लगभग 77,300 रुपये) में लॉन्च हुआ था तो ऐसे में 15 Ultra की कीमत ज्यादा होने की उम्मीद है। हालांकि, सटीक कीमत की पुष्टि लॉन्च के समय ही की जाएगी, जो इस महीने के आखिर में होने की उम्मीद है।


Advertisement
Xiaomi 15 Ultra Specifications


Xiaomi 15 Ultra में एक 2K माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया जाएगा। यह अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सैटेलाइट कम्युनिकेशन का सपोर्ट करेगा। टॉप वेरिएंट में Beidou ड्यूल सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिलेगी। कैमरा सेटअप के मामले में 15 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल LYT 900 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल IMX858 टेलीफोटो कैमरा और 200 मेगापिक्सल सैमसंग HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसमें 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  9. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  10. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.