Xiaomi 15 Ultra के लॉन्च से कुछ हफ्तों पहले लीक हुई कीमत; पहले ही लीक हो चुके हैं स्पेसिफिकेशन्स!

Xiaomi 15 Ultra को चीन में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसमें स्मार्टफोन की यूरोप में कीमत को भी शेयर किया गया है। दावा किया गया है कि Xiaomi 15 Ultra के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की यूरोप में कीमत 1,499 यूरो (करीब 1.34 लाख रुपये) होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 फरवरी 2025 19:30 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra को चीन में 28 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है
  • इसके यूरोप में 1,499 यूरो में लॉन्च होने की उम्मीद है
  • Xiaomi 15 के 512GB स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में 1,099 यूरो हो सकती है

Xiaomi 14 Ultra (ऊपर तस्वीर में) का सक्सेसर होगा 15 Ultra मॉडल

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 15 Ultra को जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दिए गए हैं। एक लीक में दावा किया गया है कि Xiaomi 14 Ultra के सक्सेसर को यूरोप में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। समान रिपोर्ट में इसकी कीमत का खुलासा भी किया गया है। Xiaomi 15 Ultra के Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होने की खबर है। फोन में Leica-ब्रांडेड क्वाड-कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का 1-इंच मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग क्षमता जैसी डिटेल्स को भी पहले लीक किया जा चुका है।

Dealabs की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi 15 Ultra को चीन में 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसमें स्मार्टफोन की यूरोप में कीमत को भी शेयर किया गया है। दावा किया गया है कि Xiaomi 15 Ultra के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की यूरोप में कीमत 1,499 यूरो (करीब 1.34 लाख रुपये) होगी। वहीं, Xiaomi 15 के 512GB स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में 1,099 यूरो (लगभग 98,500 रुपये) में पेश किया जा सकता है।
Advertisement

समान रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Xiaomi 15 के चीन में लॉन्च हुए 1TB स्टोरेज वेरिएंट को यूरोपीय मार्केट के लिए पेश नहीं किया जाएगा। हालिया रिपोर्ट्स की बात करें, तो Xiaomi 15 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा। इसमें Leica-ब्रांडेड क्वाड-कैमरा सिस्टम होगा। रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का 1-इंच मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। 

Xiaomi 15 Ultra TCL CSOT की 2K क्वाड कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। वहीं, फोन 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement

कंपनी के सीईओ लेई जून पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि फोन इस महीने के आखिर में पेश किया जाएगा। मॉडल नंबर Xiaomi 25010PN30G के साथ एक फोन को Geekbench AI पर टेस्ट किया जा चुका है, जिसके Xiaomi 15 Ultra होने की उम्मीद है। इससे संकेत मिला था कि फोन में Snapdragon 8 Elite के साथ 16GB रैम और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.