Xiaomi 15 Ultra के ड्यूल वेरिएंट आए 3C सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 15 सीरीज पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2024 12:54 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 15 सीरीज पर काम कर रहा है।
  • Xiaomi 15 Ultra चीन के 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आया है।
  • Xiaomi 15 Ultra 90W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

Xiaomi 14 Ultra में 16GB रैम दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 15 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसमें Xiaomi 15 Ultra अपने पिछले मॉडल की तरह चीन के बाहर कई बाजारों में उपलब्ध होने की उम्मीद है। Xiaomi चीन में 2025 की पहली छमाही में आने की उम्मीद है। हाल ही में आई लीक के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra को अपने पिछले मॉडल की तुलना में चीन में पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आइए Xiaomi 15 Ultra  के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi 15 Ultra आया 3C पर नजर


Xiaomi 14 Ultra इस साल फरवरी में 3C ऑथोरिटी पर नजर आया और उसी महीने यह चीन में लॉन्च हुआ था। आमतौर पर फोन चीन के 3C डेटाबेस में नजर आने के लगभग एक या दो महीने बाद लॉन्च होते हैं। अब Xiaomi 15 Ultra 3C डेटाबेस में नजर आया है, जिससे सुझाव मिलता है कि यह चीन में जनवरी 2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है।

स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि Xiaomi 15 Ultra के दो वेरिएंट मॉडल नंबर 25010PN30C और 25019PN30C के साथ 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आए हैं। पहले वाला टियांटोंग सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए कॉल का सपोर्ट करता है, जबकि दूसरा टियांटोंग सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए कॉल और बेइदौ सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए टेक्स्ट मैसेजिंग का सपोर्ट करता है।

3C सर्टिफिकेशन से पता चला है कि 15 Ultra के दोनों वेरिएंट Xiaomi के MDY-14-EC चार्जर के साथ आ सकते हैं, जो 90W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। जबकि 15 Ultra चीन में अपने पिछले मॉडल की तुलना में पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है कि यह जनवरी 2025 में ग्लोबल मार्केट में आएगा या नहीं। Xiaomi 14 Ultra को इस साल फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (2024) में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। कंपनी आने वाले सालों में इसको पेश करने के लिए उसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.