Xiaomi 15 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, 50MP कैमरा, 16GB RAM से होगा लैस

Xiaomi 15 में एक फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले होगी जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जून 2024 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 में एक फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले होगी जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन है।
  • Xiaomi 15 में 50 मेगापिक्सल ओमनीविजन प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Xiaomi 15 में 16GB RAM तक और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

Xiaomi 14 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर चीनी बाजार में फ्लैगशिप Xiaomi 15 सीरीज इस साल अक्टूबर में लॉन्च करने वाला है। डिजिटल चैट स्टेशन लगातार Xiaomi 15 और 15 Pro के बारे में जानकारी लीक कर रहा है। आज टिप्सटर ने Xiaomi 15 के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। यहां हम आपको Xiaomi 15 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 15 Expected Specifications


टिप्सटर के वीबो पोस्ट के अनुसार, Xiaomi 15 में एक फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले होगी जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन है। हालांकि, टिप्सटर ने सटीक स्क्रीन साइज का खुलासा नहीं किया। आपको बता दें कि यह Xiaomi 15, Xiaomi 14 की तरह एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप होगा, जिसमें 6.36 इंच का डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर से लैस होगा। Xiaomi 15 कलर ऑप्शन के मामले में ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट के साथ एक स्लिक डिजाइन होने की उम्मीद है, जिसमें ग्लास, वीगन लेदर और वीगन लेदर के स्प्लिसिंग ऑप्शन शामिल होंगे।

कैमरा सेटअप के मामले में इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल ओमनीविजन प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल 3.x टेलीफोटो मैक्रो कैमरा होगा। फोन अपर्चर की एक बड़ी रेंज के साथ फोटोग्राफी ऑप्शन की बेहतर सीरीज पेश करेगा। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज आएगी। स्मार्टफोन में सिंगल-पॉइंट अल्ट्रासोनिक अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर, ड्यूल स्पीकर और वाइब्रेशन के लिए एक बेहतर मोटर शामिल होगी।

टिप्सटर ने Xiaomi 15 की बैटरी कैपेसिटी और चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, उन्होंने खुलासा किया कि बड़ी बैटरी को लगाने के लिए स्लिम और लाइट डिजाइन तैयार करने के लिए बैटरी सेल ग्रोथ हुई है। आपको बता दें कि Xiaomi 14 में 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,610mAh की बैटरी थी। ऐसे में Xiaomi 15 में लगभग 4,800mAh से 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 15, Xiaomi 15 Specifications, Xiaomi 15 Features

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  4. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  2. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  3. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  4. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  5. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  6. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  8. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  9. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.