Xiaomi 14T Pro स्मार्टफोन 12GB रैम और इस MediaTek चिपसेट के साथ होगा लॉन्च! Geekbench स्कोर आया सामने

Geekbench 4 प्लेटफॉर्म पर डिवाइस को सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 9,369 और 26,083 स्कोर हासिल हुए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जुलाई 2024 21:20 IST
ख़ास बातें
  • अपकमिंग Xiaomi फोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर देखा गया
  • प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है
  • Geekbench पर इसे 12GB रैम और Android 14 के साथ टेस्ट किया गया

Xiaomi 13T Pro (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है 14T Pro स्मार्टफोन

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14T Pro पर तेजी से काम चल रहा है और अब ऐसा प्रतीत होता है कि इसके लॉन्च में ज्यादा समय नहीं बचा है। कई सर्टिफिकेशन मिलने और स्पेसिफिकेशन्स लीक होने के बाद अब इस अपकमिंग Xiaomi स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्टेड देखा गया है। प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चलता है। Xiaomi 14T Pro के इस साल के आखिर में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि Xiaomi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देगा। इससे पहले की रिपोर्ट्स में इशारा किया गया था कि स्मार्टफोन का टेलीफोटो कैमरा Leica द्वारा ट्यून किया जाएगा। ऐसा भी माना जा रहा है कि Xiaomi 14T Pro में Redmi K70 Ultra के जैसे स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं, जिसके अगले महीने चीन में लॉन्च होने की भी संभावना है।

Mysmartprice ने एक Xiaomi फोन को मॉडल नंबर 2407FPN8EG के साथ Geekbench 4.0 पर प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड देखा। लिस्टिंग से इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है। मॉडल नंबर को Xiaomi 14T Pro के साथ जोड़ा गया है, जिसे प्लेटफॉर्म पर 12GB रैम और Android 14 के साथ टेस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि डिवाइस में कोडनेम 'rothko' वाला मदरबोर्ड बताया गया है, जिसमें 3.47GHz की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड के साथ आठ कोर शामिल हैं। बोर्ड पर Mali-G720 GPU है। इससे पता चलता है कि डिवाइस MediaTek Dimensity 9300 Plus प्रोसेसर से लैस हो सकता है। 

Geekbench 4 प्लेटफॉर्म पर डिवाइस को सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 9,369 और 26,083 स्कोर हासिल हुए हैं। फिलहाल गीकबेंच पर इसके अलावा, Xiaomi स्मार्टफोन के कोई अन्य स्पेसिफिकेशन्स मौजूद नहीं है। हालांकि, इसे हाल ही में कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं, जिनसे इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स का पता चला था।

Camera FV-5 डेटाबेस में इसमें 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर और 32-मेगापिक्सल फ्रंट शूटर का पता चला था। इसके अलावा, इसे NBTC और IMEI डेटाबेस में भी समान मॉडल नंबर के साथ देखा जा चुका है। हाल ही में X पर एक यूजर ने दावा किया था कि Xiaomi 14T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें दो सैमसंग सेंसर होंगे। टिपस्टर का यह भी दावा था कि Xiaomi 14T Pro Omnivision OV50H सेंसर से लैस होगा।
Advertisement

इस टिप्सटर ने दावा किया था कि Xiaomi स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल OV13B अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 50 मेगापिक्सल Samsung S5KJN1 टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। टेलीफोटो कैमरा Leica-ब्रांडेड हो सकता है।
Advertisement

पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि Xiaomi 14T Pro बेस मॉडल Xiaomi 14T के साथ लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन Redmi K70 Ultra (अनुमानित स्मार्टफोन) के समान हो सकते हैं। Xiaomi 14T सीरीज कथित तौर पर सितंबर में कुछ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की जाएगी, लेकिन भारत में नहीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.