• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 14T Pro के प्राइस लीक! 50MP कैमरा, डाइमें‍सिटी प्रोसेसर के साथ कल होगा लॉन्‍च

Xiaomi 14T Pro के प्राइस लीक! 50MP कैमरा, डाइमें‍सिटी प्रोसेसर के साथ कल होगा लॉन्‍च

Xiaomi 14T Pro Price leaked : ऑफ‍िशियल लॉन्च से पहले इन फोन्‍स को एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे इनके प्राइस और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी मिली है।

Xiaomi 14T Pro के प्राइस लीक! 50MP कैमरा, डाइमें‍सिटी प्रोसेसर के साथ कल होगा लॉन्‍च

Xiaomi 14T सीरीज को कल बर्लिन में भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे लॉन्‍च किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 14T Pro के प्राइस लॉन्‍च से पहले लीक
  • कल बर्लिन में लॉन्‍च हो रही है शाओमी 14टी सीरीज
  • एमेजॉन इटली ने गलती से पब्लिश कर दिए थे प्राइस
विज्ञापन
चीनी ब्रैंड शाओमी (Xiaomi) 26 सितंबर को Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्च करने वाला है। ऑफ‍िशियल लॉन्च से पहले इन फोन्‍स को एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे इनके प्राइस और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी मिली है। Xiaomi 14T Pro को 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन में लाया जा सकता है। माना जा रहा है कि Xiaomi 14T में MediaTek Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर होगा, जबकि Xiaomi 14T Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ SoC दिया जा सकता है। 

GSMArena का कहना है कि Amazon इटली ने गलती से Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro की प्राइस डिटेल्‍स और प्रमोशनल ऑफर पब्लिश कर दिए। हालांकि अब उसे साइट से हटा दिया गया है। फ‍िर भी कुछ स्‍क्रीनशॉट हाथ लग गए। इनसे पता चला है कि Xiaomi 14T Pro की कीमत 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 800 यूरो (लगभग 75 हजार रुपये) और 512GB स्टोरेज मॉडल के लिए 900 यूरो (लगभग 85 हजार रुपये) होगी।

रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi कथित तौर पर 26 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच नए फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन्‍स के लिए एक खास प्रमोशनल ऑफर चलाएगी। इस दौरान यूजर्स Redmi Pad Pro और 120W चार्जर को फ्री में पा सकेंगे। Xiaomi 14T की प्राइस डिटेल्‍स एमेजॉन इटली की वेबसाइट पर उपलब्‍ध नहीं हैं, लेकिन एक पुराने लीक के अनुसार फोन की कीमत 650 यूरो (करीब 60 हजार रुपये) के आसपास हो सकती है। 

Xiaomi 14T सीरीज को कल बर्लिन में भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे लॉन्‍च किया जाएगा। लीक रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 14T और Xiaomi 14T Pro में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Xiaomi Shield Glass प्रोटेक्शन मिलेगा। ये फोन Android 14 पर बेस्‍ड Xiaomi HyperOS के साथ आ सकते हैं।

Xiaomi 14T में मीडियाटेक का डाइमें‍सिटी 8300 अल्‍ट्रा चिपसेट हो सकता है। Xiaomi 14T Pro में डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जा सकते हैं। फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्‍सल का मिलने की उम्‍मीद है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »