• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 14 Ultra के कलर वेरिएंट का खुलासा, ग्लास, लेदर और टाइटेनियम फ‍िनिश में आएगा!

Xiaomi 14 Ultra के कलर वेरिएंट का खुलासा, ग्लास, लेदर और टाइटेनियम फ‍िनिश में आएगा!

Xiaomi 14 Ultra में 6.73 इंच की OLED 2K डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

Xiaomi 14 Ultra के कलर वेरिएंट का खुलासा, ग्लास, लेदर और टाइटेनियम फ‍िनिश में आएगा!

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 13 Ultra में 6.70 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Ultra में 6.73 इंच की OLED 2K डिस्प्ले होगी।
  • Xiaomi 14 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Xiaomi 14 Ultra में 5,300mAh बैटरी होगी।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर 22 फरवरी को एक लॉन्च इवेंट में चीनी बाजार के लिए Xiaomi 14 Ultra पेश करने वाला है। हाल ही में एक लीक से घरेलू बाजार के लिए 14 Ultra के RAM और स्टोरेज वेरिएंट का पता चला था। अब 14 अल्ट्रा के कलर वेरिएंट का भी खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Xiaomi 14 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi 14 Ultra कलर ऑप्शन


टिपस्टर द्वारा शेयर की गई फोटो से पता चलता है कि Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन लैदर, ग्लास और टाइटेनियम जैसे कलर ऑप्शन में आएगा। लीक सिर्फ 14 अल्ट्रा के 16GB+1TB वेरिएंट से संबंधित है। खासतौर पर उस वर्जन के व्हाइट वेरिएंट में एक लैदर का बैक होगा, जबकि ब्लू वेरिएंट में एक ग्लास बैक होगा।

पिछले लीक के अनुसार, Xiaomi 14 Ultra निचले वेरिएंट में भी आएगा, जैसे 12GB RAM + 256 GB स्टोरेज और 16GB RAM + 256 GB स्टोरेज में आएगा। हालांकि इन वेरिएंट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अनुमान है कि 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 7299 युआन (लगभग 84,308 रुपये) होगी और इसके टाइटेनियम वेरिएंट की कीमत 7,779 युआन (लगभग 90,120 रुपये) हो सकती है।


Xiaomi 14 Ultra के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


लीक के अनुसार, Xiaomi 14 Ultra में 6.73 इंच की OLED 2K डिस्प्ले होगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा। इस फोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी। फोन में 5,300mAh बैटरी होगी जो कि 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस के साथ प्रीलोडेड आएगा।

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में f/1.63 से f/4.0 वेरिएबल अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट के साथ LYT-900 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, IMX858 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 3.2x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ IMX858 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट के साथ IMX858 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi 14 Ultra, Xiaomi 14 Ultra specifications
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  5. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  6. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  7. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  8. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  9. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  2. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  3. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
  4. Lenovo IdeaPad Slim 3 Gen 11 भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. OnePlus Turbo 6X सीरीज लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स है खासियत
  6. Amazfit Bip Max स्मार्टवॉच लॉन्च, 4GB स्टोरेज के साथ 20 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  8. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  9. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  10. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »