Xiaomi 14 Pro के रेंडर लीक! सामने आया बैक पैनल का डिजाइन और कैमरा सेटअप!

बैकपैनल का ओवरऑल डिजाइन देखें तो यह लगभग Xiaomi 13 Pro के जैसा ही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जून 2023 10:11 IST
ख़ास बातें
  • रेंडर्स में फोन Xiaomi 13 Pro के जैसा डिजाइन लिये हुए दिखता है।
  • इसमें 3 कैमरा मौजूद हैं। बॉटम लेंस को पेरिस्कोपिक लेंस बताया जा रहा है।
  • इसी टिप्स्टर ने Xiaomi 13 Ultra के रेंडर भी लीक किए थे।

Xiaomi 14 Pro के बैकपैनल का ओवरऑल डिजाइन देखें तो यह लगभग Xiaomi 13 Pro के जैसा ही है।

Photo Credit: SPinfoJP

Xiaomi 13 Pro के बाद अब शाओमी इसका सक्ससेर Xiaomi 14 Pro पेश कर सकती है, जिसके लिए लीक्स अब सामने आने लगे हैं। Xiaomi 13 Pro कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन रह चुका है जो काफी सफल रहा। इसके तगड़े कैमरा स्पेक्स के बलबूते यह अन्य कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर देता नजर आता है। अब इसी का अपग्रेडेड वर्जन Xiaomi 14 Pro सुर्खियों में है जिसके रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक हुई इमेजिस में फोन का रियर डिजाइन और कैमरा मॉड्यूल साफ दिखाई दे रहा है। आइए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं। 

Xiaomi 14 Pro के रेंडर सामने आ गए हैं। रेंडर्स में फोन Xiaomi 13 Pro के जैसा डिजाइन लिये हुए दिखता है। mydrivers वेबसाइट के अनुसार, टिप्स्टर SPinfoJP की ओर से ये रेंडर लीक किए गए हैं। इससे पहले इसी टिप्स्टर ने Xiaomi 13 Ultra के रेंडर भी लीक किए थे जो कि 90 प्रतिशत तक सही साबित हुए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि Xiaomi 14 Pro के रेंडर भी भरोसे लायक हो सकते हैं। फोटो में फोन के रियर साइड में स्क्येअर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसमें 3 कैमरा मौजूद हैं। बॉटम लेंस को पेरिस्कोपिक लेंस बताया जा रहा है। 
Advertisement

बैकपैनल का ओवरऑल डिजाइन देखें तो यह लगभग Xiaomi 13 Pro के जैसा ही है। अगर हुआ तो इसमें बहुत मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इससे पहले भी कुछ रिपोर्ट्स में सामने आई हैं जिनमें कहा गया है कि Xiaomi 14 Pro का फ्रंट पैनल काफी बदलावों के साथ आ सकता है। इसमें नैरो बेजल वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। कहा गया है कि यह 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले होगा। Xiaomi 14 Pro लॉन्च नवंबर के लिए बताया गया है जो कि अभी एक कयास ही कहा जा सकता है। 

Xiaomi 13 Pro के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz  है। Xiaomi के इस फ्लैगशिप फोन में 4,820mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W वायर्ड और 50 वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.3 और NFC है। 
Advertisement

यह फोन डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है। कंपनी ने 13 Pro में सेंसर के लिए Leica के साथ साझेदारी की है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह Leica का 75mm फ्लोटिंग टेलीफोटो लेंस वाला पहला फोन है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 13 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का फ्लोटिंग टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.