12GB रैम के साथ Xiaomi 13 लॉन्च से पहले Geekbench पर स्पॉट! जानें फीचर्स

सीरीज को लेकर इससे पहले आए लीक में कहा गया था कि Xiaomi 13 Pro में Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा सेंसर आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 नवंबर 2022 18:09 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में लेटेस्ट लॉन्च किया गया क्वालकॉम चिपसेट होगा
  • गीकबेंच लिस्टिंग में फोन का मॉडल नम्बर 2211133C बताया गया है
  • फोन में 12GB रैम देखने को मिल सकती है

Xiaomi 13 सीरीज का लॉन्च बहुत जल्द हो सकता है।

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की अपकमिंग सीरीज Xiaomi 13 रिलीज के करीब है। स्मार्टफोन लवर्स को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। इसलिए सीरीज को लेकर लीक्स का सिलसिला भी जोरों पर है। लेकिन अब इस फोन को एक पॉपुलर बेंचमार्क लिस्टिंग साइट पर स्पॉट किया गया है। इसमें फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। साथ ही यह संकेत भी मिलता है कि अब शाओमी 13 सीरीज बहुत जल्द लॉन्च की जा सकती है। सीरीज के मॉडल्स के बारे में क्या नई जानकारी सामने आई है, हम आपको बताते हैं। 

Xiaomi 13 सीरीज का लॉन्च बहुत जल्द हो सकता है। इसके बारे में यह बात कई बार सामने आ चुकी है कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में लेटेस्ट लॉन्च किया गया क्वालकॉम का सबसे नया और दमदार प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 2 दिया जाएगा। अब इस स्मार्टफोन को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर स्प़ॉट किया गया है। GeekBench लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी पता चलता है। उससे पहले आपको बता दें कि इस सीरीज में Xiaomi 13 बेस वेरिएंट के अलावा Xiaomi 13 Pro मॉडल भी लॉन्च किए जाने की बात चल रही है। लिस्टिंग में यह कन्फर्म हो गया है कि सीरीज के स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जाएगा। 

इसके अलावा, फोन में 12GB रैम देखने को मिल सकती है। हालांकि इसके दूसरे कन्फिग्रेशन भी आ सकते हैं जो कि 8GB रैम से शुरू होने की संभावना है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन का मॉडल नम्बर 2211133C बताया गया है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 OS के साथ आने की संभावना है। स्कोर्स की बात करें तो फोन ने सिंगल कोर में 1497 पॉइंट्स का स्कोर किया है, जबकि मल्टी कोर टेस्ट में इसने 5089 पॉइंट्स का स्कोर किया है।

सीरीज को लेकर इससे पहले आए लीक में कहा गया था कि Xiaomi 13 Pro में Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा सेंसर आने की उम्मीद है जिसे कंपनी ने Mi 12S Ultra के लिए इस्तेमाल किया था। प्रो मॉडल में Samsung द्वारा बनाई गई 6.7 इंच की OLED 2K E6 कर्व्ड डिस्प्ले हो सकती है। कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में कई लीक्स में एक बात निकलकर सामने आई है कि Xiaomi 13 सीरीज के सभी स्मार्टफोन Leica द्वारा ट्यून किए गए कैमरा मॉड्यूल से लैस होंगे। अब असल में कंपनी अपनी शाओमी 13 सीरीज में ग्राहकों को क्या परोसती है, ये तो सीरीज के लॉन्च पर ही पता लग सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.